
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तरप्रदेश में कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे के वार्ड नंबर 10 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें ईंट-पत्थर चले। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर भी दबंगों ने हमला किया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवाद में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और आगे की विधि संगत कार्रवाई की जा रही है।