
सुभासपा ने कुशीनगर में निषादराज गुह्यराज और महर्षि कश्यप की धूमधाम से मनाई जयंती
पडरौना (कुशीनगर): सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय, पडरौना में रविवार को भगवान निषादराज गुह्यराज और महर्षि कश्यप की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर ने भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि निषादराज ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता को गंगा पार कराकर सच्ची मित्रता का उदाहरण प्रस्तुत किया था। उन्होंने कहा कि इस मित्रता से आज के समाज को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता विजय राव ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे मरीचि ऋषि के पुत्र और अत्यंत विद्वान थे। उनकी माता कला, कर्दम ऋषि की पुत्री और कपिलदेव की बहन थीं, जिससे उनके ज्ञान और तप की महिमा स्पष्ट होती है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप राव ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान राम और निषादराज की मित्रता आज भी समाज के लिए मिसाल बनी हुई है। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए भगवान गुह्यराज निषाद और महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।आईटी सेल जिलाध्यक्ष राम सेवक राजभर ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक जन-जन की पार्टी है और समाज के सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करती है। इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बलिराम कन्नौजिया, डॉ. ए. एल. खान, जिला प्रमुख महासचिव राजेश राजभर, जिला मंत्री प्रतिनिधि ग्राम प्रधान जितेंद्र राजभर, अश्वनी पाठक, प्रदीप पासवान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन चंदन राजभर ने किया।
कार्यक्रम में प्रिंस राजभर, दिलावर राजभर, अतुल पांडेय, राकेश राजभर, रमेश सिंह, जय विजेंद्र राजभर, सुरेंद्र राजभर, अजय राजभर, आकाश निषाद, राजकुमार निषाद, संजीत निषाद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।