
राज्यमंत्री की पुत्री डॉ.अंजली सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि,काला नमक चावल पर किया शोध
लोकायुक्त न्यूज
ब्यूरो,कुशीनगर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह की पुत्री अंजली सिंह को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि वनस्पति विज्ञान विषय में प्राप्त की है। उनकी शोध का विषय था,चावल की काला नमक किस्म (Oryza sativa L.) में उपज संबंधी लक्षणों के लिए गामा विकिरणित आबादी से आशाजनक उत्परिवर्ती लाइनों का चयन और लक्षण वर्णन। अंजली की शिक्षा की शुरुआत पडरौना के किड्ज कार्नर और हनुमान इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने अवध यूनिवर्सिटी से स्नातक और गोरखपुर के एम.जी. पी.जी. कॉलेज से एमएससी किया। पीएचडी के दौरान वे वनस्पति विज्ञान विभाग में सहायक आचार्य डॉ. रामवीर सिंह चौहान और विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार दुबे के निर्देशन में शोध कार्य करती रहीं। डॉ. अंजली ने बताया कि उनका शोध मुख्य रूप से काला नमक चावल की पौध लंबाई कम करने पर केंद्रित रहा, जिससे प्राकृतिक आपदाओं से फसल का नुकसान न हो और किसानों को अधिक उत्पादन मिल सके। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने माता-पिता, पति अनुराग सिंह और अपने गुरुजनों को दिया। बेटी की इस सफलता पर पिता राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा और शोध में प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह शोध आधुनिक कृषि को नई दिशा देगा। डॉ. अंजली को शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा नेता व मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू, इंजीनियर निरंजन सिंह, नीतीश सिंह शुभम, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मनीष जायसवाल, पीएन पाठक, मोहन वर्मा, विनय गोंड, सुरेंद्र कुशवाहा, डॉ. असीम राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य फूलबदन कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, भाजपा नेता अजय गोविंद राव, चंद्रप्रकाश यादव चमन, संजय सिंह मुन्ना, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश शाही, विश्व रंजन सिंह, राजन सिंह, डॉ. निधि सिंह, डॉ. दिनेश्वर राय आदि शामिल हैं।