
गुमशुदा युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी,मचा हड़कंप
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में रेवती थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में 19 मार्च 2025 को दर्ज गुमशुदगी का मामला आज एक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया। चंदन कुमार, जो पेशे से वीडियोग्राफर थे, तीन दिनों से लापता थे। आज सुबह पुलिस को खेत में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान चंदन कुमार के रूप में की, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
CO बैरिया फहीम ने बताया कि “शव की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हत्या है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।”
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश और डर का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
(बाइट: बैरिया CO फहीम)