प्रमोद यादव बने अखिल भारतीय यादव महापरिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, शुभचिंतकों ने दी बधाई
लोकायुक्त न्यूज
ब्यूरो,कुशीनगर। जनपद के तमकुही विकास खंड के खलवापट्टी ग्राम पंचायत निवासी और एक दैनिक समाचार पत्र के संपादक प्रमोद यादव को अखिल भारतीय यादव महापरिषद का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण पद का दायित्व मिलने पर श्री यादव को शुभचिंतकों और समर्थकों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस उपलक्ष्य में उनके गृह जनपद कुशीनगर के गुरवलिया बाजार में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में व्यापारियों और स्थानीय जनता ने प्रमोद यादव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, डॉ. विनोद यादव, डॉ. पृथ्वी सिंह, कांग्रेसी किसान नेता धर्मेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्त विहीन) के जिलाध्यक्ष नियामत अली, मैनुद्दीन अंसारी, शिक्षक रामेश्वर कुशवाहा, डॉ. शंभू नाथ मिश्रा, विनय यादव, शिव बालक प्रसाद, सोनू यादव, रितिक यादव, उपेंद्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और यादव समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उनके इस पद पर नियुक्त होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।