
पुलिस ने नए साल के पहले दिन ही अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा,ऑपरेशन में हुई बड़ी कार्यवाही
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तरप्रदेश के जनपद मेरठ में नए साल के पहले दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में दो प्रमुख ऑपरेशन किए गए -:
अवैध पशु कटान पर कार्रवाई-: पुलिस ने एक अवैध कटान के दौरान छापा मारते हुए 9 जिंदा पशुओं को बचाया।मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
अवैध तेल के गोदामों पर छापा-: दो स्थानों पर अवैध तेल के गोदामों में मिलावटी तेल तैयार किया जा रहा था। डीजल और पेट्रोल से भरे कई ड्रम बरामद किए गए। इस मामले में भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।