पडरौना में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का भव्यता से आयोजित हुआ शपथ-ग्रहण समारोह
लोकायुक्त न्यूज़
कुशीनगर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन,कुशीनगर (पडरौना) में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद विजय कुमार दूबे उपस्थित रहे।
समारोह की शुरुआत जनपद न्यायाधीश द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ वरिष्ठ अधिवक्ता और एल्डर कमेटी के चेयरमैन विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी ने दिलाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारी -:
अध्यक्ष: मिथिलेश कुमार दीक्षित
महामंत्री: घनश्याम सिंह
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सतीश कुमार मिश्र
कोषाध्यक्ष: दीपक कुमार मिश्र
उपाध्यक्ष: अभय कुमार मिश्र
कार्यकारिणी सदस्य -: धनंजय सिंह,राजेश्वर सिंह
उपस्थित गणमान्य -: इस अवसर पर अपर जिला जज मोहम्मद रिजवान अहमद, सुनील कुमार यादव, सत्यपाल सिंह प्रेमी, दिनेश कुमार, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, और अन्य न्यायिक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, सिविल जज रामेश्वर दयाल और ज्योत्सना नागवंशी भी मौजूद थीं।
विशिष्ट संबोधन -: वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में संजय कुमार शाही, राजनी कान्त मणि त्रिपाठी, महेंद्र गोविंद राव, रामानंद प्रसाद, और अन्य कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम ने सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य और संगठित कार्यक्षमता का संदेश दिया।