Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankधरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाblankकुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिवblankकुशीनगर में “सोनम-2” का पर्दाफाश,फर्जी शादी, बदला धर्म और फिर 18 एकड़ ज़मीन के लालच में प्रेमी संग मिलकर सुहागरात के दिन की हत्याblankकुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौतblankबाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफरblankनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,क्षेत्र में फैली सनसनीblankजंगल सिसवा रेगुलेटर में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनीblankशुकदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में इस वर्ष भी बी.एड. की 200 सीटों पर होगी काउंसिलिंगblankपत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की ताकत:सुभाष चंद्र श्रीवास्तवblankएंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत,पांच घायल
हिंदू महिला को अगवा कर पैरों में बाँध दी लोहे की जंजीर, जबरन मुस्लिम बनाकर करता था रेप: असम पुलिस ने मुनाफ अली को पकड़ा, प्रॉपर्टी के लिए करता था प्रताड़ित असम के कछार जिले में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिन्दू महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जनजातीय समुदाय की इस पीड़िता के पैरों में लोहे की जंजीर बाँध दी गई थी। उसे लगातार प्रताड़ित करके इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मुनाफ अली नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 महीने पहले स्थानीय लोगों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुनाफ अली के घर में किसी हिन्दू महिला के बंधक होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि महिला को जंजीरों में बाँध कर बेरहमी से मारा-पीटा जाता है। इस जानकारी की तस्दीक बजरंग दल के सदस्यों ने करवाई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद मामले की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता को जंजीरों से मुक्त करवाया और मुनाफ अली को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की प्रताड़ना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला के बाएँ पैर में लम्बी जंजीर बँधी दिख रही है। जंजीर इतनी लम्बी थी कि पीड़िता अधिकतम घर के कुछ हिस्सों में ही पहुँच सकती थी। हिन्दू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि महिला का लगभग 12 साल पहले मुनाफ अली ने अपहरण कर लिया था। तब से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मुनाफ अली ने पीड़िता को डरा-धमका कर इस्लाम कबूल करवा कर निकाह कर लिया था। निकाह के बाद मुनाफ अली बार-बार महिला को उसकी पुश्तैनी जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाता था। जब पीड़िता मना करती थी तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। विगत 12 वर्षों में आरोपित ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस वजह से पीड़िता ने 5 बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे अभी मुनाफ अली के भाई के कब्ज़े में हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुनाफ अली ने उसके साथ बहुत अत्याचार किया है। उसने उसकी गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया था। पीड़िता का कहना है कि वह कहीं भाग न जाए इसके चलते मुनाफ अली उसके पैरों में जंजीर बाँध कर रखता था। एक दिन महिला ने शोर मचा कर अपने पड़ोसियों से मदद माँगी थी। पड़ोसियों ने हिन्दू संगठनों से सम्पर्क किया और आखिरकार ये मामला पुलिस तक पहुँच गया। बजरंग दल के सदस्यों ने वैदिक अनुष्ठान से पीड़िता की हिन्दू धर्म में घर वापसी करवाई है।   Click to listen highlighted text! हिंदू महिला को अगवा कर पैरों में बाँध दी लोहे की जंजीर, जबरन मुस्लिम बनाकर करता था रेप: असम पुलिस ने मुनाफ अली को पकड़ा, प्रॉपर्टी के लिए करता था प्रताड़ित असम के कछार जिले में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिन्दू महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जनजातीय समुदाय की इस पीड़िता के पैरों में लोहे की जंजीर बाँध दी गई थी। उसे लगातार प्रताड़ित करके इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मुनाफ अली नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 महीने पहले स्थानीय लोगों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुनाफ अली के घर में किसी हिन्दू महिला के बंधक होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि महिला को जंजीरों में बाँध कर बेरहमी से मारा-पीटा जाता है। इस जानकारी की तस्दीक बजरंग दल के सदस्यों ने करवाई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद मामले की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता को जंजीरों से मुक्त करवाया और मुनाफ अली को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की प्रताड़ना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला के बाएँ पैर में लम्बी जंजीर बँधी दिख रही है। जंजीर इतनी लम्बी थी कि पीड़िता अधिकतम घर के कुछ हिस्सों में ही पहुँच सकती थी। हिन्दू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि महिला का लगभग 12 साल पहले मुनाफ अली ने अपहरण कर लिया था। तब से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मुनाफ अली ने पीड़िता को डरा-धमका कर इस्लाम कबूल करवा कर निकाह कर लिया था। निकाह के बाद मुनाफ अली बार-बार महिला को उसकी पुश्तैनी जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाता था। जब पीड़िता मना करती थी तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। विगत 12 वर्षों में आरोपित ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस वजह से पीड़िता ने 5 बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे अभी मुनाफ अली के भाई के कब्ज़े में हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुनाफ अली ने उसके साथ बहुत अत्याचार किया है। उसने उसकी गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया था। पीड़िता का कहना है कि वह कहीं भाग न जाए इसके चलते मुनाफ अली उसके पैरों में जंजीर बाँध कर रखता था। एक दिन महिला ने शोर मचा कर अपने पड़ोसियों से मदद माँगी थी। पड़ोसियों ने हिन्दू संगठनों से सम्पर्क किया और आखिरकार ये मामला पुलिस तक पहुँच गया। बजरंग दल के सदस्यों ने वैदिक अनुष्ठान से पीड़िता की हिन्दू धर्म में घर वापसी करवाई है।

हिंदू महिला को अगवा कर पैरों में बाँध दी लोहे की जंजीर, जबरन मुस्लिम बनाकर करता था रेप: असम पुलिस ने मुनाफ अली को पकड़ा, प्रॉपर्टी के लिए करता था प्रताड़ित

असम के कछार जिले में मुस्लिम युवक द्वारा एक हिन्दू महिला को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। जनजातीय समुदाय की इस पीड़िता के पैरों में लोहे की जंजीर बाँध दी गई थी। उसे लगातार प्रताड़ित करके इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके मुनाफ अली नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 महीने पहले स्थानीय लोगों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुनाफ अली के घर में किसी हिन्दू महिला के बंधक होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि महिला को जंजीरों में बाँध कर बेरहमी से मारा-पीटा जाता है। इस जानकारी की तस्दीक बजरंग दल के सदस्यों ने करवाई तो सूचना सही पाई गई। इसके बाद मामले की जानकारी फ़ौरन पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता को जंजीरों से मुक्त करवाया और मुनाफ अली को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की प्रताड़ना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला के बाएँ पैर में लम्बी जंजीर बँधी दिख रही है। जंजीर इतनी लम्बी थी कि पीड़िता अधिकतम घर के कुछ हिस्सों में ही पहुँच सकती थी।

हिन्दू संगठन के सदस्यों का आरोप है कि महिला का लगभग 12 साल पहले मुनाफ अली ने अपहरण कर लिया था। तब से उसे बंधक बनाकर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, मुनाफ अली ने पीड़िता को डरा-धमका कर इस्लाम कबूल करवा कर निकाह कर लिया था। निकाह के बाद मुनाफ अली बार-बार महिला को उसकी पुश्तैनी जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाता था।

जब पीड़िता मना करती थी तो उसकी बुरी तरह से पिटाई की जाती थी। विगत 12 वर्षों में आरोपित ने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस वजह से पीड़िता ने 5 बच्चों को जन्म दिया। ये बच्चे अभी मुनाफ अली के भाई के कब्ज़े में हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुनाफ अली ने उसके साथ बहुत अत्याचार किया है। उसने उसकी गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया था।

पीड़िता का कहना है कि वह कहीं भाग न जाए इसके चलते मुनाफ अली उसके पैरों में जंजीर बाँध कर रखता था। एक दिन महिला ने शोर मचा कर अपने पड़ोसियों से मदद माँगी थी। पड़ोसियों ने हिन्दू संगठनों से सम्पर्क किया और आखिरकार ये मामला पुलिस तक पहुँच गया। बजरंग दल के सदस्यों ने वैदिक अनुष्ठान से पीड़िता की हिन्दू धर्म में घर वापसी करवाई है।

  • Related Posts

    धरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    धरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका  धर्मेंद्र कुमार गुप्ता/लोकायुक्त न्यूज  ठूठीबारी,महराजगंज। धरमौली गांव के एक युवक की हरियाणा के गुड़गांव…

    कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिव

    कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिव लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!