Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankधरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाblankकुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिवblankकुशीनगर में “सोनम-2” का पर्दाफाश,फर्जी शादी, बदला धर्म और फिर 18 एकड़ ज़मीन के लालच में प्रेमी संग मिलकर सुहागरात के दिन की हत्याblankकुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौतblankबाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफरblankनहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,क्षेत्र में फैली सनसनीblankजंगल सिसवा रेगुलेटर में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनीblankशुकदेव प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय में इस वर्ष भी बी.एड. की 200 सीटों पर होगी काउंसिलिंगblankपत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की ताकत:सुभाष चंद्र श्रीवास्तवblankएंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत,पांच घायल
मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने माँगी माफी, कहा- पिछली गलतियों को भूल नई शुरुआत करनी होगी: बताया- इस साल 200 लोगों की मौत, 12247 FIR दर्ज मणिपुर के लिए साल 2024 बेहद अशांत और दर्दनाक साल साबित हुआ। पूरे साल राज्य हिंसा और अस्थिरता की चपेट में रहा। मेइती और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव ने इस साल खतरनाक रूप ले लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घर उजड़ गए, और लाखों लोग अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस करने लगे। साल 2024 के अंत में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा और अस्थिरता के लिए माफी माँगी और 2025 में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर) को कहा कि यह साल मणिपुर के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, “मैं इस पूरे साल की घटनाओं पर गहरा खेद व्यक्त करता हूँ। 3 मई से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, कई ने अपने घर। मैं इस स्थिति के लिए राज्य के लोगों से माफी माँगता हूँ।” मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आगे कहा कि राज्य में पिछले तीन-चार महीनों में शांति स्थापित करने के प्रयासों में प्रगति हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2025 में मणिपुर में सामान्य स्थिति और शांति वापस लौटेगी। उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों से अपील करता हूँ कि जो कुछ हुआ, उसे पीछे छोड़ दें और एक नई शुरुआत करें। हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।” #WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "This entire year has been very unfortunate. I feel regret and I want to say sorry to the people of the state for what is happening till today, since last May 3. Many people lost their loved ones. Many people left their homes. I… pic.twitter.com/tvAxInKPdg— ANI (@ANI) December 31, 2024 मुख्यमंत्री ने हिंसा और इसके बाद की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि इस साल लगभग 200 लोगों की जान गई। राज्य में 12,247 एफआईआर दर्ज की गईं और 625 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अब तक 5,600 हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक और 35,000 गोलियाँ बरामद की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की मदद का भी जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने पर्याप्त सुरक्षा बल, विस्थापित परिवारों के लिए सहायता राशि और उनके लिए नए घर बनाने के लिए धन उपलब्ध कराया है। #WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "Till now, altogether roughly 200 people have died and around 12,247 FIRs were registered and 625 accused were arrested and around 5,600 arms and weapons were including explosives and around 35,000 ammunitions were recovered. Good… pic.twitter.com/BTruLkeS0z— ANI (@ANI) December 31, 2024 विभाजन और हिंसा का केंद्र बना मणिपुर कभी सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाने वाला मणिपुर आज विभाजन और हिंसा का केंद्र बन गया है। इस साल मेइती और कुकी समुदायों के बीच का तनाव और गहरा गया। साल 2024 की शुरुआत ही हिंसा के साथ हुई, जब 1 जनवरी को थौबल जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हमले में चार ग्रामीण मारे गए। यह घटना अवैध ड्रग व्यापार के पैसे से जुड़े विवाद से जुड़ी बताई गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार को पाँच घाटी जिलों में निषेधाज्ञा लगानी पड़ी। हिंसा में 1,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए और सैकड़ों परिवारों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। पहले यह हिंसा इंफाल घाटी और इसके आसपास के जिलों तक सीमित थी, लेकिन इस साल यह जिरीबाम और अन्य इलाकों तक फैल गई। इसने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को गहरी चोट पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने इस हिंसा को पीछे छोड़ने और एक नई शुरुआत करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ, उसे हम बदल नहीं सकते। लेकिन हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। हमें शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर के निर्माण के लिए मिलजुल कर रहना होगा।”   Click to listen highlighted text! मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने माँगी माफी, कहा- पिछली गलतियों को भूल नई शुरुआत करनी होगी: बताया- इस साल 200 लोगों की मौत, 12247 FIR दर्ज मणिपुर के लिए साल 2024 बेहद अशांत और दर्दनाक साल साबित हुआ। पूरे साल राज्य हिंसा और अस्थिरता की चपेट में रहा। मेइती और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव ने इस साल खतरनाक रूप ले लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घर उजड़ गए, और लाखों लोग अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस करने लगे। साल 2024 के अंत में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा और अस्थिरता के लिए माफी माँगी और 2025 में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर) को कहा कि यह साल मणिपुर के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, “मैं इस पूरे साल की घटनाओं पर गहरा खेद व्यक्त करता हूँ। 3 मई से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, कई ने अपने घर। मैं इस स्थिति के लिए राज्य के लोगों से माफी माँगता हूँ।” मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आगे कहा कि राज्य में पिछले तीन-चार महीनों में शांति स्थापित करने के प्रयासों में प्रगति हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2025 में मणिपुर में सामान्य स्थिति और शांति वापस लौटेगी। उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों से अपील करता हूँ कि जो कुछ हुआ, उसे पीछे छोड़ दें और एक नई शुरुआत करें। हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।” #WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "This entire year has been very unfortunate. I feel regret and I want to say sorry to the people of the state for what is happening till today, since last May 3. Many people lost their loved ones. Many people left their homes. I… pic.twitter.com/tvAxInKPdg— ANI (@ANI) December 31, 2024 मुख्यमंत्री ने हिंसा और इसके बाद की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि इस साल लगभग 200 लोगों की जान गई। राज्य में 12,247 एफआईआर दर्ज की गईं और 625 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अब तक 5,600 हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक और 35,000 गोलियाँ बरामद की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की मदद का भी जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने पर्याप्त सुरक्षा बल, विस्थापित परिवारों के लिए सहायता राशि और उनके लिए नए घर बनाने के लिए धन उपलब्ध कराया है। #WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "Till now, altogether roughly 200 people have died and around 12,247 FIRs were registered and 625 accused were arrested and around 5,600 arms and weapons were including explosives and around 35,000 ammunitions were recovered. Good… pic.twitter.com/BTruLkeS0z— ANI (@ANI) December 31, 2024 विभाजन और हिंसा का केंद्र बना मणिपुर कभी सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाने वाला मणिपुर आज विभाजन और हिंसा का केंद्र बन गया है। इस साल मेइती और कुकी समुदायों के बीच का तनाव और गहरा गया। साल 2024 की शुरुआत ही हिंसा के साथ हुई, जब 1 जनवरी को थौबल जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हमले में चार ग्रामीण मारे गए। यह घटना अवैध ड्रग व्यापार के पैसे से जुड़े विवाद से जुड़ी बताई गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार को पाँच घाटी जिलों में निषेधाज्ञा लगानी पड़ी। हिंसा में 1,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए और सैकड़ों परिवारों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। पहले यह हिंसा इंफाल घाटी और इसके आसपास के जिलों तक सीमित थी, लेकिन इस साल यह जिरीबाम और अन्य इलाकों तक फैल गई। इसने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को गहरी चोट पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने इस हिंसा को पीछे छोड़ने और एक नई शुरुआत करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ, उसे हम बदल नहीं सकते। लेकिन हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। हमें शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर के निर्माण के लिए मिलजुल कर रहना होगा।”

मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने माँगी माफी, कहा- पिछली गलतियों को भूल नई शुरुआत करनी होगी: बताया- इस साल 200 लोगों की मौत, 12247 FIR दर्ज

मणिपुर के लिए साल 2024 बेहद अशांत और दर्दनाक साल साबित हुआ। पूरे साल राज्य हिंसा और अस्थिरता की चपेट में रहा। मेइती और कुकी समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव ने इस साल खतरनाक रूप ले लिया। इस दौरान सैकड़ों लोग मारे गए, हजारों घर उजड़ गए, और लाखों लोग अपने ही घरों में असुरक्षित महसूस करने लगे। साल 2024 के अंत में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा और अस्थिरता के लिए माफी माँगी और 2025 में शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार (31 दिसंबर) को कहा कि यह साल मणिपुर के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, “मैं इस पूरे साल की घटनाओं पर गहरा खेद व्यक्त करता हूँ। 3 मई से जो कुछ हो रहा है, उसने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। बहुत से लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया, कई ने अपने घर। मैं इस स्थिति के लिए राज्य के लोगों से माफी माँगता हूँ।”

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आगे कहा कि राज्य में पिछले तीन-चार महीनों में शांति स्थापित करने के प्रयासों में प्रगति हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2025 में मणिपुर में सामान्य स्थिति और शांति वापस लौटेगी। उन्होंने कहा, “मैं सभी समुदायों से अपील करता हूँ कि जो कुछ हुआ, उसे पीछे छोड़ दें और एक नई शुरुआत करें। हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।”

#WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "This entire year has been very unfortunate. I feel regret and I want to say sorry to the people of the state for what is happening till today, since last May 3. Many people lost their loved ones. Many people left their homes. I… pic.twitter.com/tvAxInKPdg— ANI (@ANI) December 31, 2024

मुख्यमंत्री ने हिंसा और इसके बाद की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि इस साल लगभग 200 लोगों की जान गई। राज्य में 12,247 एफआईआर दर्ज की गईं और 625 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अब तक 5,600 हथियार, भारी मात्रा में विस्फोटक और 35,000 गोलियाँ बरामद की हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की मदद का भी जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने पर्याप्त सुरक्षा बल, विस्थापित परिवारों के लिए सहायता राशि और उनके लिए नए घर बनाने के लिए धन उपलब्ध कराया है।

#WATCH | Imphal: Manipur CM N Biren Singh says "Till now, altogether roughly 200 people have died and around 12,247 FIRs were registered and 625 accused were arrested and around 5,600 arms and weapons were including explosives and around 35,000 ammunitions were recovered. Good… pic.twitter.com/BTruLkeS0z— ANI (@ANI) December 31, 2024

विभाजन और हिंसा का केंद्र बना मणिपुर

कभी सांस्कृतिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक माना जाने वाला मणिपुर आज विभाजन और हिंसा का केंद्र बन गया है। इस साल मेइती और कुकी समुदायों के बीच का तनाव और गहरा गया। साल 2024 की शुरुआत ही हिंसा के साथ हुई, जब 1 जनवरी को थौबल जिले में प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के हमले में चार ग्रामीण मारे गए। यह घटना अवैध ड्रग व्यापार के पैसे से जुड़े विवाद से जुड़ी बताई गई। इस घटना के बाद राज्य सरकार को पाँच घाटी जिलों में निषेधाज्ञा लगानी पड़ी। हिंसा में 1,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए और सैकड़ों परिवारों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

पहले यह हिंसा इंफाल घाटी और इसके आसपास के जिलों तक सीमित थी, लेकिन इस साल यह जिरीबाम और अन्य इलाकों तक फैल गई। इसने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को गहरी चोट पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने इस हिंसा को पीछे छोड़ने और एक नई शुरुआत करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जो कुछ हुआ, उसे हम बदल नहीं सकते। लेकिन हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। हमें शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर के निर्माण के लिए मिलजुल कर रहना होगा।”

  • Related Posts

    धरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    धरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका  धर्मेंद्र कुमार गुप्ता/लोकायुक्त न्यूज  ठूठीबारी,महराजगंज। धरमौली गांव के एक युवक की हरियाणा के गुड़गांव…

    कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिव

    कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिव लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!