
कुशीनगर:9 फरवरी को विशाल जनसभा की तैयारी, सुभासपा ने किया जन चौपाल का आयोजन
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेतृत्व में 9 फरवरी को कुशीनगर जनपद के रविंद्रनगर घूस में महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती पर विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव में जन चौपाल कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सुभासपा आईटी सेल जिलाध्यक्ष रामसेवक राजभर के घर एक जन चौपाल का आयोजन किया। जन चौपाल में राष्ट्रीय सचिव संदीप राजभर ने उपस्थित ग्रामीणों को महाराजा सुहेलदेव राजभर के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार के कार्यों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव भारतीय इतिहास में वीरता और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं। यह जनसभा उनकी विरासत को सम्मानित करने का प्रयास है।
आईटी सेल जिलाध्यक्ष रामसेवक राजभर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि जनसभा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजेश राजभर, वीरेंद्र राजभर, काशी राजभर, बिंदेश्वरी राजभर, रामनिवास राजभर, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष राजभर, सुनील राजभर, अंगेश राजभर, भोज राजभर, लच्छी राजभर और महिला प्रतिनिधियों में मंजू देवी, गुलाबी देवी आदि ने सक्रिय भागीदारी की।