
कुशीनगर: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मानित हुए प्रधान संजीव कुमार सिंह
चकदेईया ग्राम पंचायत के विकास कार्यों ने हासिल किया शीर्ष स्थान
कुशीनगर:राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विकास भवन कुशीनगर के सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित करना था। इसी क्रम में कसया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकदेईया के ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह को पंचायत भवन निर्माण, साज-सज्जा कार्य, सीएसी भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र को विकास की दिशा में अग्रसर करते हुए पूरे विकास खंड में चकदेईया को सर्वोच्च स्थान पर पहुचाया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गुंजन द्विवेदी के दिशा निर्देशन तथा डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि में सहयोग हेतु ग्राम पंचायत सचिव डॉ. सरिता गुप्ता को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण सम्मान पर चकदेईया ग्राम पंचायत समेत पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर जिला ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अकबर अंसारी, डॉ. संजय यादव (ग्राम प्रधान शामपुर), सुधाकर राय (प्रतिनिधि ग्राम भैंसहा), रविन्द्र यादव (ग्राम प्रधान नौकाछपरा), पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश यादव, संजय भारती, आशुतोष कुमार लड्डू, विपिन यादव, आलोक सिंह, सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रमेश सिंह तथा राम अधार सिंह सहित अनेक गणमान्य जनों ने बधाइयां दीं।