
कुशीनगर पुलिस ने लगभग 27 लाख रुपए के बरामद किए 117 गुमशुदा मोबाइल फोन
कुशीनगर: कुशीनगर पुलिस ने 117 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। यह सफलता जनपद के नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों के आधार पर प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर सर्विलांस टीम ने यह कार्रवाई की और आज, 22 फरवरी 2025 को पुलिस कार्यालय के सभागार में इन मोबाइल सेटों को उनके स्वामियों को सौंपा गया।
सर्विलांस टीम ने विभिन्न कंपनियों के कुल 117 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइल फोन का विवरण इस प्रकार है:
- VIVO – 33
- REALME – 15
- INFINIX – 14
- REDMI – 13
- SAMSUNG – 12
- ONE PLUS – 10
- OPPO – 09
- TECHNO – 03
- POCO – 02
- MOTOROLA – 02
- IQOO – 02
- ITEL – 01
- ACER TAB – 01
बरामद किए गए मोबाइल सेटों को उनके स्वामियों को सौंपते हुए पुलिस ने टीम के प्रयासों की सराहना की। इस कार्यवाही के लिए सर्विलांस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सफलता पुलिस की ईमानदारी और मेहनत का प्रतीक है और जनता को यह विश्वास दिलाती है कि कुशीनगर पुलिस उनके हक के लिए हमेशा तत्पर है।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी:
- उ0नि0 शरद भारती (सर्विलांस प्रभारी)
- कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार और सुशील कुमार सिंह
- मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव, आतिश कुमार
- आरक्षी राहुल यादव और रणवीर सिंह प्रियदर्शी
यह कार्यवाही कुशीनगर पुलिस की प्रतिबद्धता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।