Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankखरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यासblankअनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश?blankपडरौना उपकेंद्र से कल पांच घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधितblankकुशीनगर में 26 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेलाblank950 कैप्सूल नशीली दवा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्तblankकल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दुदही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्दblankबेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए गोडरिया फीडर पर छटाई अभियान शुरूblankप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासाblankराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 140251 वादों का हुआ निस्तारणblankसपा नेता जावेद इकबाल ने लगाई चौपाल, किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल blank कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, दिनेश प्रताप सिंह ने कसया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाया तथा साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड कसया के ग्राम धनहा में आयोजित संविधान गौरव अभियान के तहत चौपाल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। संविधान के प्रति जागरूकता और विपक्ष पर हमला blank मा0 मंत्री ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संविधान के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के जरिए जनता को कांग्रेस की गलत नीतियों और संविधान विरोधी कार्यों से अवगत कराने का लक्ष्य रखा है। विपक्ष पर निशाना blank उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर सिर्फ राजनीति की और जनता को गुमराह किया। वहीं, भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान का सम्मान किया। अन्य वक्ताओं के विचार विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया और उनके खिलाफ चुनाव लड़ाकर उन्हें हराने का प्रयास किया। विधायक मोहन वर्मा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल करने और फिर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं, आज वही संविधान की दुहाई दे रहे हैं। मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की और संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, सभासद धर्मेंद्र यादव, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, सचिन पाठक, वीरेंद्र मिश्र, दिनेश गुप्ता, रामलोचन शर्मा, आदित्य मिश्रा, विद्यापति प्रसाद, रविशंकर सिंह, सर्वेश गुप्ता, चंदन, उमेश सिंह, राजेश मद्धेशिया, सुनील पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।   Click to listen highlighted text! कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, दिनेश प्रताप सिंह ने कसया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाया तथा साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड कसया के ग्राम धनहा में आयोजित संविधान गौरव अभियान के तहत चौपाल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। संविधान के प्रति जागरूकता और विपक्ष पर हमला मा0 मंत्री ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संविधान के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के जरिए जनता को कांग्रेस की गलत नीतियों और संविधान विरोधी कार्यों से अवगत कराने का लक्ष्य रखा है। विपक्ष पर निशाना उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर सिर्फ राजनीति की और जनता को गुमराह किया। वहीं, भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान का सम्मान किया। अन्य वक्ताओं के विचार विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया और उनके खिलाफ चुनाव लड़ाकर उन्हें हराने का प्रयास किया। विधायक मोहन वर्मा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल करने और फिर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं, आज वही संविधान की दुहाई दे रहे हैं। मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की और संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, सभासद धर्मेंद्र यादव, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, सचिन पाठक, वीरेंद्र मिश्र, दिनेश गुप्ता, रामलोचन शर्मा, आदित्य मिश्रा, विद्यापति प्रसाद, रविशंकर सिंह, सर्वेश गुप्ता, चंदन, उमेश सिंह, राजेश मद्धेशिया, सुनील पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल

कुशीनगर:प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया गौशाला का निरीक्षण, संविधान गौरव अभियान चौपाल में हुए शामिल

blank

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, दिनेश प्रताप सिंह ने कसया स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाया तथा साफ-सफाई को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने विकासखंड कसया के ग्राम धनहा में आयोजित संविधान गौरव अभियान के तहत चौपाल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

संविधान के प्रति जागरूकता और विपक्ष पर हमला

blank

मा0 मंत्री ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार संविधान के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के जरिए जनता को कांग्रेस की गलत नीतियों और संविधान विरोधी कार्यों से अवगत कराने का लक्ष्य रखा है।

विपक्ष पर निशाना

blank

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर सिर्फ राजनीति की और जनता को गुमराह किया। वहीं, भाजपा ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान का सम्मान किया।

अन्य वक्ताओं के विचार

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का हमेशा अपमान किया और उनके खिलाफ चुनाव लड़ाकर उन्हें हराने का प्रयास किया।

विधायक मोहन वर्मा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल करने और फिर उनका अपमान करने का आरोप लगाया।

पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि जो लोग संविधान की मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं, आज वही संविधान की दुहाई दे रहे हैं।

मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों का स्वागत नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की और संचालन दीपक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, सभासद धर्मेंद्र यादव, अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, सचिन पाठक, वीरेंद्र मिश्र, दिनेश गुप्ता, रामलोचन शर्मा, आदित्य मिश्रा, विद्यापति प्रसाद, रविशंकर सिंह, सर्वेश गुप्ता, चंदन, उमेश सिंह, राजेश मद्धेशिया, सुनील पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास लोकायुक्त न्यूज कसया, कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कसया नगर पालिका परिषद…

    अनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश?

    अनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश? पहले अभियुक्त बनाया, फिर आरोप को दिया झूठा करार, अब कोर्ट मे सच बोलने की कही बात लोकायुक्त न्यूज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!