
कुशीनगर:ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हाटा की बैठक संपन्न, गुरुदत्त गिरी बने तहसील अध्यक्ष
लोकायुक्त न्यूज
हाटा (कुशीनगर): शनिवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय, हाटा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई हाटा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती, विस्तार, तथा तहसील और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों का चयन करना था।
इस अवसर पर चुनाव अधिकारी महेंद्र पांडेय और मुकेश नाथ तिवारी की देखरेख में सर्वसम्मति से गुरुदत्त गिरी को तहसील अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, रणजीत सिंह को मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया।
ब्लॉक स्तर पर चयन
ब्लॉक प्रभारी, सुकरौली: मनोज यादव
ब्लॉक प्रभारी, मोतीचक: गौतम मुनि
बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव अमरनाथ पांडेय ने किया।
जिलाध्यक्ष का संबोधन
जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने अपने संबोधन में ग्रामीण पत्रकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता का समाज और देश में विशिष्ट स्थान है। उन्होंने कहा, “ग्रामीण घटनाएं अक्सर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो जाती हैं। ऐसे में ग्रामीण पत्रकारों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज के समय में पत्रकारों को तमाम चुनौतियों के बावजूद जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।”
अन्य वक्ताओं का योगदान
बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अमरनाथ पांडेय, कृष्ण मोहन पांडेय, महेंद्र पांडेय, रामरेखा सिंह, और विद्यासागर सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती, एकजुटता और पत्रकारिता की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्र, फरेन्द्र पांडेय, वेदप्रकाश मिश्र, बृजेश शुक्ल, संजय तिवारी, अशोक सिंह, गौतम मुनि, नितेश पांडेय, श्रीराम कुशवाहा, संजय पांडेय, सुरेश चंद्र गांधी, शिकारीलाल सिंह, विजय राय, सतेन्द्र पांडेय, अनूप कुमार समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।