कुशीनगर:नाबालिक लड़के के साथ एक युवक ने किया कुकर्म,मुकदमा दर्ज
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम 6 बजे एक किशोर के साथ एक व्यक्ति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में किशोर की मां कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जॉच में जुटी हुई है। बुधवार को पीड़ित 11 वर्षीय किशोर की मां ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाई थी की उसके पुत्र को गांव का ही एक व्यक्ति ने पचास रूपया का लालच देकर उसके साथ कुकर्म किया था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने तहरीर के अधार पर आरोपी रवि के खिलाफ पॉस्को सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना शूरू कर दी है। उक्त सम्बन्ध संबंध में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया, आगे की कारवाई में पुलिस जुटी हुई है।