Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankगेट से घसीटकर ले गए अंदर, गार्डरूम में गैंगरेप किया: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी दिखी CCTV में, पुलिस सबूतों की जाँच में जुटीblankअडानी ग्रीन एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, 15000 MW अक्षय ऊर्जा के लगाए प्लांट: 79 लाख घरों को किया जा सकता है रोशन, CEO ने कहा- 13 राज्यों को मिलेगा फायदाblankओमान में बैठे मोहम्मद इस्लाम ने किया हिन्दू युवती का ब्रेनवॉश, बेचने के लिए पासपोर्ट बना राजस्थान से बुलाया: दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने फ्लाइट चढ़ने से रोका, घर का सोना-चाँदी भी किया बरामदblankबांग्लादेश में पहले किया घर में घुस कर हिंदू लड़की का रेप, अब केस वापस लेने का ‘दबाव’ बना रहे : इस्लामी कट्टरपंथियों ने ‘अफेयर’ का प्रोपेगेंडा भी चलाया, पीड़ित पिता का दर्द छलकाblankचीन-पाकिस्तान के बंकर में रखे हथियार भी उड़ाएगा भारत, जमीन के 100 मीटर नीचे भी मार करेगा अग्नि-5 मिसाइल का ‘बंकर बस्टर’ वेरिएंट: DRDO कर रहा डेवलप, 9800 KM/H की रफ़्तार से चलेगीblankधरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाblankकुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिवblankकुशीनगर में “सोनम-2” का पर्दाफाश,फर्जी शादी, बदला धर्म और फिर 18 एकड़ ज़मीन के लालच में प्रेमी संग मिलकर सुहागरात के दिन की हत्याblankकुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौतblankबाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
काफिला लेकर ‘साधना’ करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, VVIP ट्रीटमेंट पर AAP सांसद ने भी उठाया सवाल: कहा- पंजाब को ऐशो आराम का जरिया बनाया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुँचे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद वह अब पंजाब में VVIP दर्जे का फायदा ले रहे हैं। यहाँ उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वह पंजाब में विपश्यना करने गए हैं। यहाँ भगवंत मान की सरकार उनकी अगवानी में लगी हुई है। लम्बे काफिले और VVIP ट्रीटमेंट के चलते अब उनकी आलोचना हो रही है। उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उनकी आलोचना की है। केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च, 2025) को पंजाब के होशियारपुर पहुँचे थे। यहाँ वह धम्म ध्वजा विपश्यना केंद्र में पहुँचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं। बुधवार को यह विपश्यना प्रोग्राम चालू होगा। विपश्यना का यह कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। केजरीवाल का इस विपश्यना केंद्र में पहुँचने का एक वीडियो भी सामने आया। #WATCH | Hoshiarpur, Punjab: AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at the Guest house pic.twitter.com/G5K33bEDce— ANI (@ANI) March 4, 2025 इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी आलोचना चालू हो गई। वीडियो में दिखता है कि केजरीवाल को विपश्यना केंद्र में ले जाने वाले काफिले में लाल-नीली बत्तियाँ लगी कई गाड़ियाँ। एक वीडियो में कई दर्जन ऐसी गाड़ियाँ दिखती हैं। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार जैसी सरकारी गाड़ियाँ भी थीं। केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके इस वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था। जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025 उन्होंने लिखा, “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रम्प से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।” दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?” ऐसी विपासना का क्या फ़ायदा जहाँ सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफ़िले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा? जनता सब देख रही है! pic.twitter.com/NRngRavDLm— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 5, 2025 उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के खजाने से लाखों रूपए उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल को विपश्यना के लिए भी अब 100 कमांडो और करोड़ों की गाड़ियाँ चाहिए। केजरीवाल और AAP पर पहले भी पंजाब के संसाधनों के दोहन के आरोप लगते रहे हैं।   Click to listen highlighted text! काफिला लेकर ‘साधना’ करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, VVIP ट्रीटमेंट पर AAP सांसद ने भी उठाया सवाल: कहा- पंजाब को ऐशो आराम का जरिया बनाया दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुँचे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद वह अब पंजाब में VVIP दर्जे का फायदा ले रहे हैं। यहाँ उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वह पंजाब में विपश्यना करने गए हैं। यहाँ भगवंत मान की सरकार उनकी अगवानी में लगी हुई है। लम्बे काफिले और VVIP ट्रीटमेंट के चलते अब उनकी आलोचना हो रही है। उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उनकी आलोचना की है। केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च, 2025) को पंजाब के होशियारपुर पहुँचे थे। यहाँ वह धम्म ध्वजा विपश्यना केंद्र में पहुँचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं। बुधवार को यह विपश्यना प्रोग्राम चालू होगा। विपश्यना का यह कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। केजरीवाल का इस विपश्यना केंद्र में पहुँचने का एक वीडियो भी सामने आया। #WATCH | Hoshiarpur, Punjab: AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at the Guest house pic.twitter.com/G5K33bEDce— ANI (@ANI) March 4, 2025 इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी आलोचना चालू हो गई। वीडियो में दिखता है कि केजरीवाल को विपश्यना केंद्र में ले जाने वाले काफिले में लाल-नीली बत्तियाँ लगी कई गाड़ियाँ। एक वीडियो में कई दर्जन ऐसी गाड़ियाँ दिखती हैं। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार जैसी सरकारी गाड़ियाँ भी थीं। केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके इस वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था। जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025 उन्होंने लिखा, “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रम्प से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।” दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?” ऐसी विपासना का क्या फ़ायदा जहाँ सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफ़िले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा? जनता सब देख रही है! pic.twitter.com/NRngRavDLm— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 5, 2025 उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के खजाने से लाखों रूपए उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल को विपश्यना के लिए भी अब 100 कमांडो और करोड़ों की गाड़ियाँ चाहिए। केजरीवाल और AAP पर पहले भी पंजाब के संसाधनों के दोहन के आरोप लगते रहे हैं।

काफिला लेकर ‘साधना’ करने होशियारपुर पहुँचे अरविंद केजरीवाल, VVIP ट्रीटमेंट पर AAP सांसद ने भी उठाया सवाल: कहा- पंजाब को ऐशो आराम का जरिया बनाया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) मुखिया अरविन्द केजरीवाल पंजाब पहुँचे हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद वह अब पंजाब में VVIP दर्जे का फायदा ले रहे हैं। यहाँ उनके साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा है। वह पंजाब में विपश्यना करने गए हैं। यहाँ भगवंत मान की सरकार उनकी अगवानी में लगी हुई है। लम्बे काफिले और VVIP ट्रीटमेंट के चलते अब उनकी आलोचना हो रही है। उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उनकी आलोचना की है।

केजरीवाल मंगलवार (4 मार्च, 2025) को पंजाब के होशियारपुर पहुँचे थे। यहाँ वह धम्म ध्वजा विपश्यना केंद्र में पहुँचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद हैं। बुधवार को यह विपश्यना प्रोग्राम चालू होगा। विपश्यना का यह कार्यक्रम 10 दिन चलेगा। केजरीवाल का इस विपश्यना केंद्र में पहुँचने का एक वीडियो भी सामने आया।

#WATCH | Hoshiarpur, Punjab: AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at the Guest house pic.twitter.com/G5K33bEDce— ANI (@ANI) March 4, 2025

इस वीडियो के सामने आने के बाद उनकी आलोचना चालू हो गई। वीडियो में दिखता है कि केजरीवाल को विपश्यना केंद्र में ले जाने वाले काफिले में लाल-नीली बत्तियाँ लगी कई गाड़ियाँ। एक वीडियो में कई दर्जन ऐसी गाड़ियाँ दिखती हैं। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार जैसी सरकारी गाड़ियाँ भी थीं।

केजरीवाल के लिए कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों का भी इंतजाम था। उनके इस वीडियो पर AAP की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि केजरीवाल का काफिला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी बड़ा था।

जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद Donald Trump से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं।ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना… pic.twitter.com/opK5ygMM2W— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 5, 2025

उन्होंने लिखा, “जिस पंजाब की जनता ने इतना प्यार दिया उससे इतना डर लगता है केजरीवाल जी को? सारी दुनिया को VIP कल्चर पर टोकने वाले केजरीवाल जी आज ख़ुद डोनाल्ड ट्रम्प से बड़ा सुरक्षा घेरा लेकर घूम रहे हैं। ग़ज़ब ही है… कैसे पंजाब जैसे महान सूबे को सबने अपने ऐश आराम के साधन निकालने का ज़रिया बना लिया है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा?”

ऐसी विपासना का क्या फ़ायदा जहाँ सादगी और आत्मचिंतन की जगह 50 गाड़ियों के काफ़िले में अहंकार और दिखावा हो? अरविंद केजरीवाल की ये नकली सादगी एक और नौटंकी है। जो व्यक्ति भ्रष्टाचार और अहंकार में डूबा हो, वह विपासना के असली अर्थ को क्या समझेगा? जनता सब देख रही है! pic.twitter.com/NRngRavDLm— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) March 5, 2025

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के खजाने से लाखों रूपए उड़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविन्द केजरीवाल को विपश्यना के लिए भी अब 100 कमांडो और करोड़ों की गाड़ियाँ चाहिए। केजरीवाल और AAP पर पहले भी पंजाब के संसाधनों के दोहन के आरोप लगते रहे हैं।

  • Related Posts

    • blank
    • June 30, 2025
    • 8 views
    गेट से घसीटकर ले गए अंदर, गार्डरूम में गैंगरेप किया: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी दिखी CCTV में, पुलिस सबूतों की जाँच में जुटी

    कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि…

    • blank
    • June 30, 2025
    • 9 views
    अडानी ग्रीन एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, 15000 MW अक्षय ऊर्जा के लगाए प्लांट: 79 लाख घरों को किया जा सकता है रोशन, CEO ने कहा- 13 राज्यों को मिलेगा फायदा

    अडानी ग्रीन एनर्जी दुनिया के 10 टॉप कंपनियों में शामिल हो गया है। इसे अक्षय ऊर्जा स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) में स्थान दिया गया है। कंपनी ने 10,000 मेगावाट ऊर्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!