
साहू कल्याण समिति गोरखपुर का कौशल किशोर गुप्ता को अध्यक्ष और अवधेश गुप्ता को महामंत्री चुना गया
लोकायुक्त न्यूज़
गोरखपुर। साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव साधारण सभा के सदस्यों द्वारा साहू धर्मशाला खजांची चौराहा मेडिकल रोड गोरखपुर पर संपन्न हुआ जिसमें गोरखपुर,देवरिया, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,कुशीनगर जनपद के साहू समाज के आजीवन सदस्य सम्मिलित हुए।
कुल 41 कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध चुने गए जिसमें कौशल किशोर गुप्ता को अध्यक्ष, अवधेश गुप्ता को महामंत्री, जी के गुप्त को उपाध्यक्ष, योगेंद्र गुप्ता ,उपाध्यक्ष, उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष, चंद्रभूषण आर्य ऑडिटर,विनोद गुप्ता प्रचार मंत्री,दिनेश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, कविता रानी, प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता,नंद जी प्रसाद गुप्ता को संघटन मंत्री चुना गया। बी पी गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता,जयराम गुप्ता, पलटनराम गुप्ता को सलाहकार पद पर चुना गया है। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ है। इस चुनाव में सैकड़ों साहू समाज के लोग सम्मिलित हुए।