
UP में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत कुल इतने अस्पताल किये गए सूचीबद्ध,क्या है आंकडे
लोकायुक्त न्यूज़
लखनऊ। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत उत्तर प्रदेश ने बड़ी सफलता हासिल की है। योजना के तहत पात्र मरीजों को ₹5 लाख तक का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
अस्पताल सूचीबद्धता में बढ़त
यूपी में कुल 5834 अस्पताल योजना के तहत सूचीबद्ध हैं।इनमें 2949 सरकारी और 2885 निजी अस्पताल शामिल हैं।
लाभार्थी संख्या और कार्ड निर्माण
10 दिसंबर 2024 तक 7.43 करोड़ लाभार्थियों में से 5.13 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनाने में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।
निशुल्क इलाज का आँकड़ा
53.93 लाख मरीजों को निशुल्क इलाज मिला। इसके लिए कुल ₹8483 करोड़ खर्च किए गए।
यह योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच सुनिश्चित कर रही है और उत्तर प्रदेश इसमें नेतृत्व कर रहा है।