
अलीगढ शहर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा से छेड़छाड़-विरोध करने पर युवक ने छात्रा को बुरी तरह मारपीट कर किया घायल, छात्रा अस्पताल में भर्ती
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तरप्रदेश के जनपद अलीगढ में एक छात्रा के साथ छेड़-छाड़ का गंभीर मामला प्रकाश में आया है लड़की द्वारा छेड़खानी का विरोध करने पर छेड़ छाड़ करने वाले युवक ने छात्रा को बुरी तरह मारपीट कर इतना घायल कर दिया कि लड़की को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
मिली सूचना के मुताबिक यूपी के जिला अलीगढ के थाना बन्ना देवी छेत्र के मालवीय पुस्तकालय का है। जहाँ लाइब्रेरी में थाना रोरवर निवासी एक युवती नीट की तैयार करने रोज़ आती है। जिसका कुछ दिनों से एक लड़का उसका पीछा कर रहा था। जिसका उस लड़की ने आज विरोध किया तो छेड़ छाड़ करने वाले युवक ने गुस्सा होकर छात्रा के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। वहीँ इस मामले को लेकर पीड़िता छात्रा ने बताया की रोज़ की तरह आज भी लाइब्रेरी आयी थी। जहाँ लाइब्रेरी आये हुए एक लड़के द्वारा उसके साथ छेड़ छाड़ की गयी। जिसका उसने विरोध किया तो लड़के द्वारा उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी गयी। जिससे सूचना पर पहुंचे परिजनों व दूसरे छात्रों द्वारा गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ घायल छात्रा का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है अग्रिम सूचना प्राप्त होने पर अवगत कराने का प्रयास किया जायेगा।
बाइट.. पीड़ित छात्रा की
बाइट.छात्रा का भाई
बाइट.स्थानीय पार्षद व सपा नेता