
साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव आगामी 12 जनवरी 2025 को
लोकायुक्त न्यूज़
गोरखपुर। साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के कार्यकारणी सदस्यों का चुनाव साधारण सभा के द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रातः 10 बजे साहू धर्मशाला खजांची चौराहा मेडिकल रोड गोरखपुर में संपन्न होगा तथा पदाधिकारियों का चुनाव एवं शपथ ग्रहण का कार्य भी इसी दिन किया जाएगा। चुनाव हेतु नामांकन फार्म का वितरण 12 जनवरी 2025 को किया जाएगा।
अतः साहू समाज के सभी सम्मानित आजीवन सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि उपरोक्त तिथि को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर चुनाव संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करे।
समिति के महामंत्री जी के गुप्त ने बताया कि साहू कल्याण समिति एक रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था है जो विगत लगभग 30 वर्षों से समाज के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। नई कार्यकारणी का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है।
(जी.के.गुप्त) महामंत्री
साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल