Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankसेल्फी और रील के जुनून ने ली युवक की जान,छोटी गण्डक नदी में डूबने से मौतblankबिजली विभाग में बड़ा फेरबदल: कुशीनगर के तीन इंजीनियरों दूसरे जिले में ट्रांसफर, सैकड़ों की सूची तैयारblankदेश के लिए बलिदान देने वाला कुशीनगर का लाल शहीद, देर शाम तक पहुंचेगा पार्थिक शरीरblankइसरो वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने किया रॉकेट लॉन्चिंग का सफल प्रक्षेपणblankकुशीनगर में चाऊमीन खिलाने गये पति को छोड़ भागी दुल्हनblankतेज रफ्तार मर्सिडीज़ घर में घुसी, कई घायलblankकुशीनगर में ज़मीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौतblankविब्रान्त हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, तथाकथिक डॉक्टर गिरफ्तारblankप्रेमिका ही परिवार संग मिलकर की प्रेमी की हत्या, प्रेमिका सहित चार गिरफ्तारblankप्रोफेशनल मीट में बोले भाजपा नेता 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक 

दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक

blank लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दुर्गेश राय को कुशीनगर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, और चुनाव अधिकारी रंजन शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—जहां समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी जाहिर की, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी दर्ज कराया। घोषणा के साथ ही छिड़ा विवाद, नारेबाजी से गूंजा कार्यालय जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय की दोबारा नियुक्ति को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज नजर आए। जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, समर्थकों ने "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" और "दुर्गेश राय जिंदाबाद" के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा। लेकिन, दूसरी ओर, कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ कार्यकर्ताओं को मीटिंग हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे माहौल और गरमा गया। प्रवेश से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस होने लगी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी, शिनाख्त परेड पर भड़के पदाधिकारी घटनाक्रम उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। रामकोला थाने के इंस्पेक्टर से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक तरह की "शिनाख्त परेड" की, जिससे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने इस कार्रवाई पर ऐतराज जताया और इसे अनुचित बताते हुए विरोध किया। स्थिति को बिगड़ते देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन की गरिमा बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। संघ से जुड़े पुराने भाजपाई हैं दुर्गेश राय दुर्गेश राय को 15 सितंबर 2023 को पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। वह सन् 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए और सन् 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया इस दौरान वह बांसी और बलिया जनपद में संगठन विस्तार में महति भूमिका निभाई। इसके बाद सन् 2008-2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक, सन् 2011-2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रहे। श्री राय सन् 2015-2019 तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री और 18 जुलाई 2021 से 15 सितंबर 2023 तक जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी, जबकि विरोधी गुट का मानना है कि संगठन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। भविष्य की रणनीति पर जोर घोषणा के बाद दुर्गेश राय ने कहा कि वे संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या को सुना जाएगा और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सभी को साथ लेकर चला जाएगा। साथ ही श्री राय ने शीर्ष नेतृत्व सहित पीएम और सीएम का आभार व्यक्त किया।
  Click to listen highlighted text! दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक  दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दुर्गेश राय को कुशीनगर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, और चुनाव अधिकारी रंजन शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—जहां समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी जाहिर की, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी दर्ज कराया। घोषणा के साथ ही छिड़ा विवाद, नारेबाजी से गूंजा कार्यालय https://lokayuktnews.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0792.mp4 जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय की दोबारा नियुक्ति को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज नजर आए। जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और दुर्गेश राय जिंदाबाद के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा। लेकिन, दूसरी ओर, कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ कार्यकर्ताओं को मीटिंग हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे माहौल और गरमा गया। प्रवेश से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस होने लगी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी, शिनाख्त परेड पर भड़के पदाधिकारी https://lokayuktnews.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0805.mp4 घटनाक्रम उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। रामकोला थाने के इंस्पेक्टर से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक तरह की शिनाख्त परेड की, जिससे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने इस कार्रवाई पर ऐतराज जताया और इसे अनुचित बताते हुए विरोध किया। https://lokayuktnews.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0804.mp4 स्थिति को बिगड़ते देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन की गरिमा बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। संघ से जुड़े पुराने भाजपाई हैं दुर्गेश राय https://lokayuktnews.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0795.mp4 दुर्गेश राय को 15 सितंबर 2023 को पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। वह सन् 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए और सन् 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया इस दौरान वह बांसी और बलिया जनपद में संगठन विस्तार में महति भूमिका निभाई। इसके बाद सन् 2008-2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक, सन् 2011-2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रहे। श्री राय सन् 2015-2019 तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री और 18 जुलाई 2021 से 15 सितंबर 2023 तक जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी, जबकि विरोधी गुट का मानना है कि संगठन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। भविष्य की रणनीति पर जोर https://lokayuktnews.in/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250316-WA0799.mp4 घोषणा के बाद दुर्गेश राय ने कहा कि वे संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या को सुना जाएगा और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सभी को साथ लेकर चला जाएगा। साथ ही श्री राय ने शीर्ष नेतृत्व सहित पीएम और सीएम का आभार व्यक्त किया।

दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक 

दुर्गेश राय बने दूसरी बार कुशीनगर भाजपा जिलाध्यक्ष, पुलिस और कार्यकताओं में हुई नोंकझोंक

blank

लोकायुक्त न्यूज

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर दुर्गेश राय को कुशीनगर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, और चुनाव अधिकारी रंजन शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली—जहां समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी कर खुशी जाहिर की, वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी दर्ज कराया।

घोषणा के साथ ही छिड़ा विवाद, नारेबाजी से गूंजा कार्यालय

जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गेश राय की दोबारा नियुक्ति को लेकर कुछ कार्यकर्ता नाराज नजर आए। जैसे ही उनके नाम की घोषणा की गई, समर्थकों ने “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “दुर्गेश राय जिंदाबाद” के नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा। लेकिन, दूसरी ओर, कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ कार्यकर्ताओं को मीटिंग हॉल में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे माहौल और गरमा गया। प्रवेश से रोके जाने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस होने लगी।

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी, शिनाख्त परेड पर भड़के पदाधिकारी

घटनाक्रम उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। रामकोला थाने के इंस्पेक्टर से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए एक तरह की “शिनाख्त परेड” की, जिससे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने इस कार्रवाई पर ऐतराज जताया और इसे अनुचित बताते हुए विरोध किया।

स्थिति को बिगड़ते देख भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराते हुए आश्वासन दिया कि पार्टी संगठन की गरिमा बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।

संघ से जुड़े पुराने भाजपाई हैं दुर्गेश राय

दुर्गेश राय को 15 सितंबर 2023 को पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। वह सन् 1999 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आए और सन् 2003 से 2008 तक जिला प्रचारक के दायित्व का निर्वहन किया इस दौरान वह बांसी और बलिया जनपद में संगठन विस्तार में महति भूमिका निभाई। इसके बाद सन् 2008-2011 तक युवा मोर्चा के विभाग संयोजक, सन् 2011-2013 तक जल प्रबंधन प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रहे। श्री राय सन् 2015-2019 तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री और 18 जुलाई 2021 से 15 सितंबर 2023 तक जिला उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी जुड़े रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन कौशल को देखते हुए पार्टी ने उन्हें एक बार फिर जिले की कमान सौंपी है। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी, जबकि विरोधी गुट का मानना है कि संगठन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।

भविष्य की रणनीति पर जोर

घोषणा के बाद दुर्गेश राय ने कहा कि वे संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या को सुना जाएगा और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सभी को साथ लेकर चला जाएगा। साथ ही श्री राय ने शीर्ष नेतृत्व सहित पीएम और सीएम का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

सेल्फी और रील के जुनून ने ली युवक की जान,छोटी गण्डक नदी में डूबने से मौत

सेल्फी और रील के जुनून ने ली युवक की जान,छोटी गण्डक नदी में डूबने से मौत घटना हेतिमपुर मौन नाला के लालीपार तिरमहानी पुल घाट की, प्रशासन ने पहले ही…

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल: कुशीनगर के तीन इंजीनियरों दूसरे जिले में ट्रांसफर, सैकड़ों की सूची तैयार

बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल: कुशीनगर के तीन इंजीनियरों दूसरे जिले में ट्रांसफर, सैकड़ों की सूची तैयार लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) में बड़े पैमाने पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!