Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blank‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकटblank‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्साblankअभी 10 साल कुर्सी पर रहेंगे PM मोदी, अगला चुनाव भी जीतेंगे, 90+ साल जिएँगे: जिन्होंने सबसे पहले देखी दिल्ली में केजरीवाल की हार, उनकी भविष्यवाणीblank‘जिन्हें बुर्के से समस्या नहीं, उन्हें जनेऊ से क्यों दिक्कत’: कर्नाटक में CET परीक्षा में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव देख BJP ने उठाए सवाल, बवाल के बाद कॉन्ग्रेस मंत्री ने जाँच के आदेश दिएblankगाज़ियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर एक्शन मोड पर, थाना प्रभारियों को चेतावनी और बड़ा सन्देशblankयोगी सरकार और पुलिस की छवि को घूमिल कर रही हनुमानगंज की पुलिसblankबुद्धा हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा उजागर,ऑपरेशन कांड की जांच को सीएमओ ने बनाई टीमblankजिस वक्फ कानून के विरोध में इस्लामी कट्टरपंथी कर रहे हिंसा, उसका दाऊदी बोहरा समुदाय ने किया समर्थन: PM मोदी से मुलाकात कर कहा- शुक्रिया, इससे मुस्लिमों को होगा फायदाblankपुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिरblankनेता, SP, यूट्यूबर… पंजाब में सबके घर पर करवाता था ग्रेनेड अटैक, अब अमेरिका में पकड़ा गया हैप्पी पासिया: ISI की शह पर खड़ा कर रहा था आतंक का नेटवर्क, बब्बर खालसा से लिंक
₹2100 देने के नाम पर AAP ने भरवाए जो फॉर्म, उनमें से 30 हजार कबाड़ी के पास मिले: BJP अध्यक्ष का आरोप – महिलाओं की पर्सनल डिटेल से किया गया समझौता दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो सरकार बनते ही महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत ₹2100 हर महीने देगी, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से भरवाए गए फॉर्म कबाड़ी के यहाँ मिले हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP ने अपनी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं से भरवाए गए फॉर्म कचरे में फेंक दिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि लगभग 30,000 भरे हुए फॉर्म तिमारपुर इलाके के कबाड़ियों के पास से मिले हैं। इन फॉर्म्स में महिलाओं की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी शामिल है। सचदेव के अनुसार, इन फॉर्म्स को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को एक कबाड़ी ने सौंपा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे फॉर्म्स बड़ी संख्या में मिल सकते हैं। सचदेव ने कहा, “दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरने वाली महिलाओं की निजी जानकारियाँ खतरे में है। यह जानकारी बैंक धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो सकती है। यह न सिर्फ गोपनीयता का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं के साथ धोखा भी है।” भाजपा ने आरोप लगाया कि AAP ने जनता को झूठे वादों के जरिए भ्रमित किया और महिलाओं की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में फेल रही। सचदेव ने कहा कि जो फॉर्म प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए, वे असली थे और उनमें महिलाओं के पासपोर्ट साइज़ फोटो तक लगे हुए थे। बता दें कि AAP ने 2024 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया था। इस योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया था। पार्टी ने दावा किया था कि लगभग 11.5 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया था। हालाँकि दिसंबर 2024 में ही दिल्ली सरकार के महिला एवँ बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया था कि ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं है।   Click to listen highlighted text! ₹2100 देने के नाम पर AAP ने भरवाए जो फॉर्म, उनमें से 30 हजार कबाड़ी के पास मिले: BJP अध्यक्ष का आरोप – महिलाओं की पर्सनल डिटेल से किया गया समझौता दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो सरकार बनते ही महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत ₹2100 हर महीने देगी, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से भरवाए गए फॉर्म कबाड़ी के यहाँ मिले हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP ने अपनी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं से भरवाए गए फॉर्म कचरे में फेंक दिए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि लगभग 30,000 भरे हुए फॉर्म तिमारपुर इलाके के कबाड़ियों के पास से मिले हैं। इन फॉर्म्स में महिलाओं की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी शामिल है। सचदेव के अनुसार, इन फॉर्म्स को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को एक कबाड़ी ने सौंपा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे फॉर्म्स बड़ी संख्या में मिल सकते हैं। सचदेव ने कहा, “दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरने वाली महिलाओं की निजी जानकारियाँ खतरे में है। यह जानकारी बैंक धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो सकती है। यह न सिर्फ गोपनीयता का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं के साथ धोखा भी है।” भाजपा ने आरोप लगाया कि AAP ने जनता को झूठे वादों के जरिए भ्रमित किया और महिलाओं की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में फेल रही। सचदेव ने कहा कि जो फॉर्म प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए, वे असली थे और उनमें महिलाओं के पासपोर्ट साइज़ फोटो तक लगे हुए थे। बता दें कि AAP ने 2024 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया था। इस योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया था। पार्टी ने दावा किया था कि लगभग 11.5 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया था। हालाँकि दिसंबर 2024 में ही दिल्ली सरकार के महिला एवँ बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया था कि ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं है।

₹2100 देने के नाम पर AAP ने भरवाए जो फॉर्म, उनमें से 30 हजार कबाड़ी के पास मिले: BJP अध्यक्ष का आरोप – महिलाओं की पर्सनल डिटेल से किया गया समझौता

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो सरकार बनते ही महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत ₹2100 हर महीने देगी, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से भरवाए गए फॉर्म कबाड़ी के यहाँ मिले हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP ने अपनी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं से भरवाए गए फॉर्म कचरे में फेंक दिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि लगभग 30,000 भरे हुए फॉर्म तिमारपुर इलाके के कबाड़ियों के पास से मिले हैं। इन फॉर्म्स में महिलाओं की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी शामिल है। सचदेव के अनुसार, इन फॉर्म्स को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को एक कबाड़ी ने सौंपा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे फॉर्म्स बड़ी संख्या में मिल सकते हैं।

सचदेव ने कहा, “दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरने वाली महिलाओं की निजी जानकारियाँ खतरे में है। यह जानकारी बैंक धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो सकती है। यह न सिर्फ गोपनीयता का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं के साथ धोखा भी है।”

भाजपा ने आरोप लगाया कि AAP ने जनता को झूठे वादों के जरिए भ्रमित किया और महिलाओं की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में फेल रही। सचदेव ने कहा कि जो फॉर्म प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए, वे असली थे और उनमें महिलाओं के पासपोर्ट साइज़ फोटो तक लगे हुए थे।

बता दें कि AAP ने 2024 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया था। इस योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया था। पार्टी ने दावा किया था कि लगभग 11.5 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया था। हालाँकि दिसंबर 2024 में ही दिल्ली सरकार के महिला एवँ बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया था कि ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं है।

  • Related Posts

    ‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकट

    पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद 11-12 अप्रैल को एक तरफ जब हिंसा की आग में जल रहा था, तब दूसरी तरफ इस जिले की बहरामपुर सीट से तृणमूल कॉन्ग्रेस के सांसद…

    ‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा

    बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बसुदेवपुर गाँव में गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को हिंदू समुदाय के नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 58…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!