Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankकुशीनगर में दिनदहाड़े तीन मासूम बच्चियों का अपहरण, गांव में मचा हड़कंपblankकुशीनगर में सरकारी स्कूल के बच्चों को जबरन उठाकर प्राइवेट स्कूल में ले जाने का आरोप,कारवाई की मांग blankगेट से घसीटकर ले गए अंदर, गार्डरूम में गैंगरेप किया: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी दिखी CCTV में, पुलिस सबूतों की जाँच में जुटीblankअडानी ग्रीन एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, 15000 MW अक्षय ऊर्जा के लगाए प्लांट: 79 लाख घरों को किया जा सकता है रोशन, CEO ने कहा- 13 राज्यों को मिलेगा फायदाblankचीन-पाकिस्तान के बंकर में रखे हथियार भी उड़ाएगा भारत, जमीन के 100 मीटर नीचे भी मार करेगा अग्नि-5 मिसाइल का ‘बंकर बस्टर’ वेरिएंट: DRDO कर रहा डेवलप, 9800 KM/H की रफ़्तार से चलेगीblankधरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाblankकुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिवblankकुशीनगर में “सोनम-2” का पर्दाफाश,फर्जी शादी, बदला धर्म और फिर 18 एकड़ ज़मीन के लालच में प्रेमी संग मिलकर सुहागरात के दिन की हत्याblankकुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौतblankबाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता: केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचार’ से खड़ी इमारत बनेगी म्यूजियम, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगा ₹2500 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही बता दिया कि भाजपा ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि चुनाव से पहले 2500 रुपए की धनराशि महिलाओं को देने की बात कही गई थी, उसकी पहली किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ‘शीशमहल’ पर भी बड़ा बयान दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 2500 रुपए की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है। दिल्ली में अब बहेगी विकास की बयार, विकसित दिल्ली का अपना संकल्प पूरा करेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/I0L18591TW— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उस आधिकारिक आवास में भी रहने से मना किया है जिसे अरविंद केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ में बदल दिया था। उन्होंने साफ किया कि वे अरविंद केजरीवाल द्वारा खड़े किए गए शीशमहल में नहीं रहेंगी और उसे संग्रहालय बनाएँगी। उन्होंने कहा- “हम शीशमहल को म्यूजियम बनाएँगे… हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो पीएम मोदी ने किए हैं। इस पद के लिए मुझे चुने जाने के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूँ।” बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी। इस बार, महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए मतदान में अधिक सक्रियता दिखाई। आँकड़ों के अनुसार, महिला मतदाता टर्नआउट 60.92% रहा, जबकि पुरुषों का टर्नआउट 60.21% था। इसके अलावा महिलाओं ने 40 सीटों पर पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। इनमें से भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की, जो दर्शाता है कि पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ अपनाई थीं। भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।   Click to listen highlighted text! ‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता: केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचार’ से खड़ी इमारत बनेगी म्यूजियम, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगा ₹2500 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही बता दिया कि भाजपा ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि चुनाव से पहले 2500 रुपए की धनराशि महिलाओं को देने की बात कही गई थी, उसकी पहली किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ‘शीशमहल’ पर भी बड़ा बयान दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 2500 रुपए की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है। दिल्ली में अब बहेगी विकास की बयार, विकसित दिल्ली का अपना संकल्प पूरा करेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/I0L18591TW— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025 दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उस आधिकारिक आवास में भी रहने से मना किया है जिसे अरविंद केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ में बदल दिया था। उन्होंने साफ किया कि वे अरविंद केजरीवाल द्वारा खड़े किए गए शीशमहल में नहीं रहेंगी और उसे संग्रहालय बनाएँगी। उन्होंने कहा- “हम शीशमहल को म्यूजियम बनाएँगे… हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो पीएम मोदी ने किए हैं। इस पद के लिए मुझे चुने जाने के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूँ।” बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी। इस बार, महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए मतदान में अधिक सक्रियता दिखाई। आँकड़ों के अनुसार, महिला मतदाता टर्नआउट 60.92% रहा, जबकि पुरुषों का टर्नआउट 60.21% था। इसके अलावा महिलाओं ने 40 सीटों पर पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। इनमें से भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की, जो दर्शाता है कि पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ अपनाई थीं। भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

‘शीशमहल’ में नहीं रहेंगी दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता: केजरीवाल के ‘भ्रष्टाचार’ से खड़ी इमारत बनेगी म्यूजियम, 8 मार्च को महिलाओं के खाते में पहुँच जाएगा ₹2500

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने सीएम पद की शपथ लेने से पहले ही बता दिया कि भाजपा ने चुनाव के वक्त जो वादे किए थे उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि चुनाव से पहले 2500 रुपए की धनराशि महिलाओं को देने की बात कही गई थी, उसकी पहली किस्त अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जारी की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ‘शीशमहल’ पर भी बड़ा बयान दिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा 2500 रुपए की पहले किस्त आठ मार्च तक दिल्ली की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना दिल्ली में बीजेपी के सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है। सभी वादों को पूरा करेंगे, जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली सहायता राशि भी शामिल है।

दिल्ली में अब बहेगी विकास की बयार, विकसित दिल्ली का अपना संकल्प पूरा करेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार#दिल्ली_में_भाजपा_सरकार pic.twitter.com/I0L18591TW— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 20, 2025

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उस आधिकारिक आवास में भी रहने से मना किया है जिसे अरविंद केजरीवाल ने ‘शीशमहल’ में बदल दिया था। उन्होंने साफ किया कि वे अरविंद केजरीवाल द्वारा खड़े किए गए शीशमहल में नहीं रहेंगी और उसे संग्रहालय बनाएँगी। उन्होंने कहा- “हम शीशमहल को म्यूजियम बनाएँगे… हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो पीएम मोदी ने किए हैं। इस पद के लिए मुझे चुने जाने के लिए मैं आभार व्यक्त करती हूँ।”

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय थी। इस बार, महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए मतदान में अधिक सक्रियता दिखाई। आँकड़ों के अनुसार, महिला मतदाता टर्नआउट 60.92% रहा, जबकि पुरुषों का टर्नआउट 60.21% था।

इसके अलावा महिलाओं ने 40 सीटों पर पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। इनमें से भाजपा ने 29 सीटों पर जीत हासिल की, जो दर्शाता है कि पार्टी ने महिला मतदाताओं को साधने के लिए प्रभावी रणनीतियाँ अपनाई थीं। भाजपा द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

  • Related Posts

    कुशीनगर में दिनदहाड़े तीन मासूम बच्चियों का अपहरण, गांव में मचा हड़कंप

    कुशीनगर में दिनदहाड़े तीन मासूम बच्चियों का अपहरण, गांव में मचा हड़कंप लोकायुक्त न्यूज कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकिया से मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना…

    कुशीनगर में सरकारी स्कूल के बच्चों को जबरन उठाकर प्राइवेट स्कूल में ले जाने का आरोप,कारवाई की मांग 

    कुशीनगर में सरकारी स्कूल के बच्चों को जबरन उठाकर प्राइवेट स्कूल में ले जाने का आरोप,कारवाई की मांग  प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा लिखित पत्र, संचालक पर लगाया गंभीर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!