Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blank‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकटblank‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्साblankअभी 10 साल कुर्सी पर रहेंगे PM मोदी, अगला चुनाव भी जीतेंगे, 90+ साल जिएँगे: जिन्होंने सबसे पहले देखी दिल्ली में केजरीवाल की हार, उनकी भविष्यवाणीblank‘जिन्हें बुर्के से समस्या नहीं, उन्हें जनेऊ से क्यों दिक्कत’: कर्नाटक में CET परीक्षा में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव देख BJP ने उठाए सवाल, बवाल के बाद कॉन्ग्रेस मंत्री ने जाँच के आदेश दिएblankगाज़ियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर एक्शन मोड पर, थाना प्रभारियों को चेतावनी और बड़ा सन्देशblankयोगी सरकार और पुलिस की छवि को घूमिल कर रही हनुमानगंज की पुलिसblankबुद्धा हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा उजागर,ऑपरेशन कांड की जांच को सीएमओ ने बनाई टीमblankजिस वक्फ कानून के विरोध में इस्लामी कट्टरपंथी कर रहे हिंसा, उसका दाऊदी बोहरा समुदाय ने किया समर्थन: PM मोदी से मुलाकात कर कहा- शुक्रिया, इससे मुस्लिमों को होगा फायदाblankपुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिरblankनेता, SP, यूट्यूबर… पंजाब में सबके घर पर करवाता था ग्रेनेड अटैक, अब अमेरिका में पकड़ा गया हैप्पी पासिया: ISI की शह पर खड़ा कर रहा था आतंक का नेटवर्क, बब्बर खालसा से लिंक
काशी की तर्ज पर ‘महाभारत कॉरिडोर’ और साबरमती की तरह ‘यमुना रिवर फ्रंट’: BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और वकीलों का भी रखा गया ख्याल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग शनिवार (25 जनवरी 2025) को जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सबसे झूठा आदमी बताया। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि वे प्रयागराज कुंभ जाएँ और संगम में स्नान करें। उनके झूठ बोलने के पाप धुल जाएँगे। अमित शाह ने दिल्ली के संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी करते हुए AAP सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबके ठेके दिए गए और उनमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती। HM Shri @AmitShah releases BJP Sankalp Patra for Delhi Assembly Elections in New Delhi.#BJPKeSankalp https://t.co/u58npRsQg9— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने हर चुनाव में जो वादे किए उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। 1.08 लाख लोगों ने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की समूहों की बैठक की गई।” अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।” दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/VDpx8DvdFV— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया। यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीशमहल बना दिया।” अमित शाह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में वे यमुना को एकदम शुद्ध कर देंगे और दिल्ली वालों के सामने वे यमुना में डुबकी लगाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।” भाजपा के संकल्प पत्र-3 की प्रमुख बातें गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा ‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, 10 हजार रुपए तक का टूलकिट प्रोत्साहन और पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक का लोन युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियाँ, 20 लाख रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त मेट्रो रेल यात्रा के लिए NCMC में 4 हजार रुपए सालाना मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा विकसित दिल्ली के लिए भाजपा के संकल्प…#BJPKeSankalp pic.twitter.com/MQhEh6c2xZ— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, 13 हजार ई-बसों के साथ दिल्ली को बनाया जाएगा ई-बस सेवाओं वाला शहर, 24 घंटे बस सेवा और मेट्रो के फेज-4 का काम पूरा होगा भव्य महाभारत कॉरिडोर का विकास 3 साल में यमुना नदी को पुनर्जीवित और साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ‘यमुना रिवर फ्रंट’ का विकास हाथ से कचरा एवं गंदगी उठाने का काम पूरी तरह खत्म की जाएगी श्रमिकों को कौशल विकास और स्वर-रोजगार के अवसर रेहरी-पटरों वालों को आर्थिक मदद घोषणा पत्र में अमित शाह ने यह भी कहा कि कच्ची कॉलोनियों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें इसे तोड़ने या खरीदने-बेचने का अधिकार नहीं था। अब इसका पूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा। वे इसे तोड़कर नया घर बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे खरीद और बेच भी सकते हैं। इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो सील की गईं 13 हजार दुकानों को 6 महीने के भीतर दोबारा खोला जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को फ्री-होल्ड किया जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र-2 के वादे इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा भाग चार दिन पहले जारी किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया था। अन्य वादे इस तरह हैं- जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक -मदद ऑटो-टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की मदद दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी वादा भाजपा के संकल्प पत्र-1 की घोषणाएँ इस घोषणा पत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने जारी किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वर्तमान की जन कल्याण को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करके उन्हें और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात भी कही थी। संकल्प पत्र-1 के वादे निम्नलिखित हैं-  महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय मदद गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर 60 से 70 साल के लोगों की वर्तमान पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 3,000 रुपए की पेंशन दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपए में भोजन दिया जाएगा   Click to listen highlighted text! काशी की तर्ज पर ‘महाभारत कॉरिडोर’ और साबरमती की तरह ‘यमुना रिवर फ्रंट’: BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और वकीलों का भी रखा गया ख्याल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग शनिवार (25 जनवरी 2025) को जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सबसे झूठा आदमी बताया। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि वे प्रयागराज कुंभ जाएँ और संगम में स्नान करें। उनके झूठ बोलने के पाप धुल जाएँगे। अमित शाह ने दिल्ली के संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी करते हुए AAP सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबके ठेके दिए गए और उनमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती। HM Shri @AmitShah releases BJP Sankalp Patra for Delhi Assembly Elections in New Delhi.#BJPKeSankalp https://t.co/u58npRsQg9— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने हर चुनाव में जो वादे किए उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। 1.08 लाख लोगों ने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की समूहों की बैठक की गई।” अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।” दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/VDpx8DvdFV— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया। यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीशमहल बना दिया।” अमित शाह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में वे यमुना को एकदम शुद्ध कर देंगे और दिल्ली वालों के सामने वे यमुना में डुबकी लगाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।” भाजपा के संकल्प पत्र-3 की प्रमुख बातें गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा ‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, 10 हजार रुपए तक का टूलकिट प्रोत्साहन और पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक का लोन युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियाँ, 20 लाख रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त मेट्रो रेल यात्रा के लिए NCMC में 4 हजार रुपए सालाना मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा विकसित दिल्ली के लिए भाजपा के संकल्प…#BJPKeSankalp pic.twitter.com/MQhEh6c2xZ— BJP (@BJP4India) January 25, 2025 20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, 13 हजार ई-बसों के साथ दिल्ली को बनाया जाएगा ई-बस सेवाओं वाला शहर, 24 घंटे बस सेवा और मेट्रो के फेज-4 का काम पूरा होगा भव्य महाभारत कॉरिडोर का विकास 3 साल में यमुना नदी को पुनर्जीवित और साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ‘यमुना रिवर फ्रंट’ का विकास हाथ से कचरा एवं गंदगी उठाने का काम पूरी तरह खत्म की जाएगी श्रमिकों को कौशल विकास और स्वर-रोजगार के अवसर रेहरी-पटरों वालों को आर्थिक मदद घोषणा पत्र में अमित शाह ने यह भी कहा कि कच्ची कॉलोनियों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें इसे तोड़ने या खरीदने-बेचने का अधिकार नहीं था। अब इसका पूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा। वे इसे तोड़कर नया घर बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे खरीद और बेच भी सकते हैं। इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो सील की गईं 13 हजार दुकानों को 6 महीने के भीतर दोबारा खोला जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को फ्री-होल्ड किया जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र-2 के वादे इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा भाग चार दिन पहले जारी किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया था। अन्य वादे इस तरह हैं- जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक -मदद ऑटो-टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की मदद दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी वादा भाजपा के संकल्प पत्र-1 की घोषणाएँ इस घोषणा पत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने जारी किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वर्तमान की जन कल्याण को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करके उन्हें और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात भी कही थी। संकल्प पत्र-1 के वादे निम्नलिखित हैं-  महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय मदद गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर 60 से 70 साल के लोगों की वर्तमान पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 3,000 रुपए की पेंशन दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपए में भोजन दिया जाएगा

काशी की तर्ज पर ‘महाभारत कॉरिडोर’ और साबरमती की तरह ‘यमुना रिवर फ्रंट’: BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, श्रमिकों से लेकर पत्रकारों और वकीलों का भी रखा गया ख्याल

भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अपने संकल्प पत्र का तीसरा भाग शनिवार (25 जनवरी 2025) को जारी किया। संकल्प पत्र जारी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सबसे झूठा आदमी बताया। उन्होंने केजरीवाल को सलाह दी कि वे प्रयागराज कुंभ जाएँ और संगम में स्नान करें। उनके झूठ बोलने के पाप धुल जाएँगे।

अमित शाह ने दिल्ली के संकल्प पत्र का अंतिम भाग जारी करते हुए AAP सरकार पर घोटालों का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों, मंदिरों और गुरुद्वारों को भी नहीं छोड़ा। सबके ठेके दिए गए और उनमें हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी झूठे वादे नहीं करती।

HM Shri @AmitShah releases BJP Sankalp Patra for Delhi Assembly Elections in New Delhi.#BJPKeSankalp https://t.co/u58npRsQg9— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

अमित शाह ने कहा, “भाजपा ने हर चुनाव में जो वादे किए उन्हें पूरा करने का गंभीरता से प्रयास किया है। इसलिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे कलस्टर के निवासियों, असंगठित मजदूरों, मध्यम आय वर्ग, व्यापारियों, पेशेवरों के साथ नीचे तक जाकर सुझाव प्राप्त करने का काम किया है। 1.08 लाख लोगों ने सुझाव दिए हैं। 62 प्रकार की समूहों की बैठक की गई।”

अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा, “दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”

दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं।मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।– श्री @AmitShah… pic.twitter.com/VDpx8DvdFV— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं, मेरी सरकार का कोई मंत्री सरकारी बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने बंगला लिया। यहाँ तक तो ठीक था, लेकिन 51 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके 4 बंगलों को एक साथ मिलाकर इन्होंने एक शीशमहल बना दिया।”

अमित शाह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 7 साल में वे यमुना को एकदम शुद्ध कर देंगे और दिल्ली वालों के सामने वे यमुना में डुबकी लगाएँगे। उन्होंने कहा, “मैं केजरीवाल जी को याद कराना चाहता हूँ कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्वप्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि कब आप डुबकी लगाओगे।”

भाजपा के संकल्प पत्र-3 की प्रमुख बातें

गिग वर्कर्स को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा

‘टेक्सटाइल वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड’ का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 15 हजार रुपए का टूलकिट प्रोत्साहन, बच्चों की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति

निर्माण श्रमिकों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, 10 हजार रुपए तक का टूलकिट प्रोत्साहन और पंजीकृत श्रमिकों को 3 लाख रुपए तक का लोन

युवाओं को 50 हजार सरकारी नौकरियाँ, 20 लाख रोजगार और स्व-रोजगार के अवसर, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त मेट्रो रेल यात्रा के लिए NCMC में 4 हजार रुपए सालाना

मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों और वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा और 10 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा

विकसित दिल्ली के लिए भाजपा के संकल्प…#BJPKeSankalp pic.twitter.com/MQhEh6c2xZ— BJP (@BJP4India) January 25, 2025

20,000 करोड़ रुपए के निवेश से एकीकृत पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क, 13 हजार ई-बसों के साथ दिल्ली को बनाया जाएगा ई-बस सेवाओं वाला शहर, 24 घंटे बस सेवा और मेट्रो के फेज-4 का काम पूरा होगा

भव्य महाभारत कॉरिडोर का विकास

3 साल में यमुना नदी को पुनर्जीवित और साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर ‘यमुना रिवर फ्रंट’ का विकास

हाथ से कचरा एवं गंदगी उठाने का काम पूरी तरह खत्म की जाएगी

श्रमिकों को कौशल विकास और स्वर-रोजगार के अवसर

रेहरी-पटरों वालों को आर्थिक मदद

घोषणा पत्र में अमित शाह ने यह भी कहा कि कच्ची कॉलोनियों को उनका मालिकाना हक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने की बात कही थी, लेकिन उन्हें इसे तोड़ने या खरीदने-बेचने का अधिकार नहीं था। अब इसका पूर्ण मालिकाना हक दिया जाएगा। वे इसे तोड़कर नया घर बना सकते हैं। इसके साथ ही इसे खरीद और बेच भी सकते हैं।

इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी कहा कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो सील की गईं 13 हजार दुकानों को 6 महीने के भीतर दोबारा खोला जाएगा। एलएनडीओ के स्वामित्व वाले मार्केट को फ्री-होल्ड किया जाएगा।

भाजपा का संकल्प पत्र-2 के वादे

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का दूसरा भाग चार दिन पहले जारी किया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। दो बार की यात्रा और आवेदन शुल्क को वापस लौटाया जाएगा। उन्होंने इसे ‘मोदी की गारंटी’ बताया था। अन्य वादे इस तरह हैं-

जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को KG से लेकर PG तक मुफ्त शिक्षा

अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक -मदद

ऑटो-टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा

घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड का गठन, 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा, 5 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 रुपए की मदद

दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी वादा

भाजपा के संकल्प पत्र-1 की घोषणाएँ

इस घोषणा पत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने जारी किया था। उन्होंने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि वर्तमान की जन कल्याण को बंद नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, योजनाओं से जुड़ी सुविधाओं में सुधार करके उन्हें और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने इन योजनाओं को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की बात भी कही थी। संकल्प पत्र-1 के वादे निम्नलिखित हैं- 

महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय मदद

गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी

गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त

गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए की सहायता

70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपए का बीमा कवर

60 से 70 साल के लोगों की वर्तमान पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी

70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को 3,000 रुपए की पेंशन

दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में 5 रुपए में भोजन दिया जाएगा

  • Related Posts

    ‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकट

    पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद 11-12 अप्रैल को एक तरफ जब हिंसा की आग में जल रहा था, तब दूसरी तरफ इस जिले की बहरामपुर सीट से तृणमूल कॉन्ग्रेस के सांसद…

    ‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा

    बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बसुदेवपुर गाँव में गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को हिंदू समुदाय के नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 58…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!