Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blank‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकटblank‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्साblankअभी 10 साल कुर्सी पर रहेंगे PM मोदी, अगला चुनाव भी जीतेंगे, 90+ साल जिएँगे: जिन्होंने सबसे पहले देखी दिल्ली में केजरीवाल की हार, उनकी भविष्यवाणीblank‘जिन्हें बुर्के से समस्या नहीं, उन्हें जनेऊ से क्यों दिक्कत’: कर्नाटक में CET परीक्षा में हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव देख BJP ने उठाए सवाल, बवाल के बाद कॉन्ग्रेस मंत्री ने जाँच के आदेश दिएblankगाज़ियाबाद के नए पुलिस कमिश्नर एक्शन मोड पर, थाना प्रभारियों को चेतावनी और बड़ा सन्देशblankयोगी सरकार और पुलिस की छवि को घूमिल कर रही हनुमानगंज की पुलिसblankबुद्धा हॉस्पिटल का फर्जीवाड़ा उजागर,ऑपरेशन कांड की जांच को सीएमओ ने बनाई टीमblankजिस वक्फ कानून के विरोध में इस्लामी कट्टरपंथी कर रहे हिंसा, उसका दाऊदी बोहरा समुदाय ने किया समर्थन: PM मोदी से मुलाकात कर कहा- शुक्रिया, इससे मुस्लिमों को होगा फायदाblankपुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिरblankनेता, SP, यूट्यूबर… पंजाब में सबके घर पर करवाता था ग्रेनेड अटैक, अब अमेरिका में पकड़ा गया हैप्पी पासिया: ISI की शह पर खड़ा कर रहा था आतंक का नेटवर्क, बब्बर खालसा से लिंक
BJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत; 10 नगर निगम और 36 नगरपालिका पर हुआ कब्जा छत्तीसगढ़ की नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करके कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी भगवा आगे है। भाजपा ने कॉन्ग्रेस को पछाड़कर रायगढ़ नगर निगम का चुनाव भी जीता है। यहाँ से चाय का दुकान चलाने वाले भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीते हैं। जीवर्धन चौहान ने कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है। जीवर्धन चौहान ने जीत का श्रेय रायगढ़ की जनता को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ के महापौर के रूप में विकास का काम करेंगे। चुनाव जीतने के बाद भी जीवर्धन सिंह चौहान अपनी दुकान में लोगों को चाय पिला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवर्धन ने कहा कि वे पहले भी चायवाला थे और अब भी चायवाला बनकर लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने देंगे। नगर निगमों में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर) जीवर्धन चौहान की जीत पर ओपी चौधरी कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था। पिछले एक वर्ष में लोगों ने राज्य में विकास की नई राजनीति को देखा है। चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन-यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसे हृदय से स्वीकार करते हुए भाजपा लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जीवर्धन चौहान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमकर प्रचार किया था। इसके साथ ही अलग-अलग समय पर दोनों बड़े नेताओं ने जीवर्धन चौहान के ठेले पर चाय भी बनाई थी और लोगों को पिलाया था। इसके कारण चुनाव से पहले ही रायगढ़ के मेयर (महापौर) उम्मीदवार घोषित हो चुके जीवर्धन चौहान भारी मतों से जीते। नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर) रायगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को 33 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, कॉन्ग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय भी जीते हैं। रायगढ़ में करीब 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।   Click to listen highlighted text! BJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत; 10 नगर निगम और 36 नगरपालिका पर हुआ कब्जा छत्तीसगढ़ की नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करके कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी भगवा आगे है। भाजपा ने कॉन्ग्रेस को पछाड़कर रायगढ़ नगर निगम का चुनाव भी जीता है। यहाँ से चाय का दुकान चलाने वाले भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीते हैं। जीवर्धन चौहान ने कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है। जीवर्धन चौहान ने जीत का श्रेय रायगढ़ की जनता को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ के महापौर के रूप में विकास का काम करेंगे। चुनाव जीतने के बाद भी जीवर्धन सिंह चौहान अपनी दुकान में लोगों को चाय पिला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवर्धन ने कहा कि वे पहले भी चायवाला थे और अब भी चायवाला बनकर लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने देंगे। नगर निगमों में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर) जीवर्धन चौहान की जीत पर ओपी चौधरी कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था। पिछले एक वर्ष में लोगों ने राज्य में विकास की नई राजनीति को देखा है। चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन-यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसे हृदय से स्वीकार करते हुए भाजपा लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी। बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जीवर्धन चौहान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमकर प्रचार किया था। इसके साथ ही अलग-अलग समय पर दोनों बड़े नेताओं ने जीवर्धन चौहान के ठेले पर चाय भी बनाई थी और लोगों को पिलाया था। इसके कारण चुनाव से पहले ही रायगढ़ के मेयर (महापौर) उम्मीदवार घोषित हो चुके जीवर्धन चौहान भारी मतों से जीते। नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर) रायगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को 33 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, कॉन्ग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय भी जीते हैं। रायगढ़ में करीब 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।

BJP ने दिया मौका, चायवाला बन गया रायगढ़ का मेयर: छत्तीसगढ़ निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत; 10 नगर निगम और 36 नगरपालिका पर हुआ कब्जा

छत्तीसगढ़ की नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा ने राज्य के सभी 10 नगर निगम चुनावों में जीत हासिल करके कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। वहीं, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी भगवा आगे है। भाजपा ने कॉन्ग्रेस को पछाड़कर रायगढ़ नगर निगम का चुनाव भी जीता है। यहाँ से चाय का दुकान चलाने वाले भाजपा के मेयर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान जीते हैं।

जीवर्धन चौहान ने कॉन्ग्रेस के प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 वोटों के भारी अंतर से हराया है। जीवर्धन चौहान ने जीत का श्रेय रायगढ़ की जनता को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और रायगढ़ विधायक एवं राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को धन्यवाद दिया, जिनकी वजह से उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ के महापौर के रूप में विकास का काम करेंगे।

चुनाव जीतने के बाद भी जीवर्धन सिंह चौहान अपनी दुकान में लोगों को चाय पिला रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीवर्धन ने कहा कि वे पहले भी चायवाला थे और अब भी चायवाला बनकर लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकान में रहकर ही लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि वे रायगढ़ में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होने देंगे।

नगर निगमों में जीतने वाले उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

जीवर्धन चौहान की जीत पर ओपी चौधरी कहा कि रायगढ़ की जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था। पिछले एक वर्ष में लोगों ने राज्य में विकास की नई राजनीति को देखा है। चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन-यापन करने वाले जीवर्धन चौहान और भाजपा पार्षदों को जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, उसे हृदय से स्वीकार करते हुए भाजपा लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करती रहेगी।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान जीवर्धन चौहान के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमकर प्रचार किया था। इसके साथ ही अलग-अलग समय पर दोनों बड़े नेताओं ने जीवर्धन चौहान के ठेले पर चाय भी बनाई थी और लोगों को पिलाया था। इसके कारण चुनाव से पहले ही रायगढ़ के मेयर (महापौर) उम्मीदवार घोषित हो चुके जीवर्धन चौहान भारी मतों से जीते।

नगरपालिका के उम्मीदवारों की सूची (साभार: दैनिक भास्कर)

रायगढ़ के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को 33 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, कॉन्ग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई है। एक वार्ड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही 2 निर्दलीय भी जीते हैं। रायगढ़ में करीब 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहाँ मेयर के लिए 7 और वार्ड पार्षद के लिए 144 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।

रायपुर में भाजपा ने 15 साल बाद वापसी की है। भाजपा ने नगर निगम की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, 49 नगरपालिका में 36 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि 7 में कॉन्ग्रेस, 1 में AAP और 5 निर्दलीय जीते हैं। बता दें कि 10 नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ 49 नगरपालिका और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के चुनाव हुए हैं।

  • Related Posts

    ‘युसूफ पठान बाहरी, वोटर्स के साथ खेल रहे खेल’ : मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद TMC सांसद का रवैया देख पार्टी नेताओं ने ही लताड़ा, कहा- तौर-तरीके नहीं बदले तो नहीं मिलने देंगे टिकट

    पश्चिम बंगाल का मुर्शिदाबाद 11-12 अप्रैल को एक तरफ जब हिंसा की आग में जल रहा था, तब दूसरी तरफ इस जिले की बहरामपुर सीट से तृणमूल कॉन्ग्रेस के सांसद…

    ‘इस बर्बर घटना से हम व्यथित, खुलेआम घूम रहे अपराधी’: भारत ने हिंदू नेता की हत्या पर बांग्लादेश को फटकारा, कहा – ये चिंताजनक पैटर्न का हिस्सा

    बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बसुदेवपुर गाँव में गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को हिंदू समुदाय के नेता भावेश चंद्र रॉय की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 58…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!