
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में बड़ी घटना सामने आई है। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान इलाके में एक पत्रकार के घर पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में मारपीट, पथराव और फायरिंग की घटनाएं हुईं।
घटना का विवरण-:
स्थानीय लोगों ने बताया कि दबंगों ने पत्रकार के घर पर हमला किया और गंभीर माहौल उत्पन्न कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर रही है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी जानकारी साझा करेगी।