
ब्रेकिंग : चंदौली में दुर्घटना का शिकार हुई आनंद विहार-पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस, फिर क्या हुआ?
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तर प्रदेश के चंदौली – आनंद विहार से पूरी जा रही 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। डीडीयू जंक्शन से निकलने के कुछ ही देर बाद ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
घटना का विवरण : ट्रेन की स्लीपर S4 बोगी का कपलिंग टूटने के कारण यह घटना हुई। हादसा रात करीब 9:30 बजे हुआ, जब ट्रेन डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 से रवाना हुई थी। लगभग 6 किलोमीटर आगे यार्ड में ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
यात्रियों में अफरा-तफरी : घटना के बाद यात्रियों में भारी दहशत फैल गई। ट्रेन में सवार यात्री सहम गए और रेलवे प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
घटना के बाद की कार्रवाई : ट्रेन के दोनों हिस्सों को अलग-अलग डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 और 8 पर वापस लाया गया।
कपलिंग टूटे S4 बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया और उसमें सवार यात्रियों को अन्य बोगियों में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को जोड़कर देर रात करीब 1 बजे फिर से रवाना किया गया।
यात्रियों का गुस्सा : पहले से ही तीन घंटे लेट चल रही इस ट्रेन में हुई घटना ने यात्रियों का गुस्सा और बढ़ा दिया। उन्होंने रेलवे प्रशासन को इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया और जल्द सुधार की मांग की।
रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।