पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एबीपीएसएस की बड़ी पहल
उत्तर प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने की कवायद शुरू
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर हो रहे हमलों और उनकी हत्या जैसी घटनाओं से पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हो पाया है। श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में कई बार पत्र भेजा जा चुका है। आगामी माह में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगें रखेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराना संगठन का मुख्य मिशन है।
प्रदेश में मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति
संगठन को प्रदेश में अधिक प्रभावी बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश क्लवाडिया के निर्देश पर मंडलवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश महासचिव अशोक छौंकर ने जानकारी दी कि सीतापुर की पत्रकार अपर्णा मिश्रा को प्रदेश का सदस्यता अभियान प्रभारी बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
अयोध्या, बस्ती, देवीपाटन मंडल: राजेश सिंह सूर्यवंशी
झांसी मंडल: विष्णु कुमार चतुर्वेदी
मुरादाबाद, बरेली मंडल: जफरयाब राव
वाराणसी, विंध्याचल मंडल: प्रशांत सिंह
चित्रकूट मंडल: मनोज पटेल
आजमगढ़ मंडल: चंद्रमोहन गोपाल
आगरा मंडल: खालिक अंसारी
लखनऊ, कानपुर मंडल: मनीषा सिंह चौहान
प्रयागराज मंडल: विपिन कांत सिंह
गोरखपुर मंडल: सुधीर कुमार पांडे
सहारनपुर मंडल: ज्योतिका पांडेय
अलीगढ़, मेरठ मंडल: अशोक छौंकर
सदस्यता अभियान को गति देने की योजना
संगठन ने राज्य में सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए विशेष समिति का गठन किया है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर उनकी समस्याओं को सशक्त रूप से उठाना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। आने वाले दिनों में राज्यव्यापी अभियान चलाकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को और जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।