
आगरा : दुष्कर्म आरोपियों को बचाने में फंसी पुलिस, थानेदार समेत 7 पर मामला होगा दर्ज
विशेष न्यायाधीश का सख्त रुख, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई का आदेश
थाना खेरागढ़ के पुलिसकर्मियों पर पीड़िता की गुहार के बाद कार्रवाई
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तर प्रदेश में जनपद आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सोनिका चौधरी ने पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि थानेदार इंद्रजीत, दरोगा इब्राहिम खान, हरेंद्र सिंह सहित सात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।
पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की। इस मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने की शिकायत पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए यह आदेश दिया।
यह मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। आदेश के बाद अब संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।