
फूड फैक्ट्री में नकली घी नामी कंपनियों के ब्रांड बनाकर बेचने का बड़ा धंधा पकड़ा गया
देखें…..कैसे बनता थी असली के नाम पर नकली घी ?
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तरप्रदेश के ताजनगरी आगरा में नकली देशी घी के धंधे का पर्दाफाश होना एक गंभीर मुद्दा है। श्याम फूड फैक्ट्री में नकली घी बनाने और उसे नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर बेचने का काम हो रहा था। पुलिस और एसओजी टीम के द्वारा छापेमारी के बाद करोड़ों रुपये का नकली घी,रॉ मटेरियल और मशीनरी बरामद हुई है।
घटना के प्रमुख बिंदु -:
1. फैक्ट्री का संचालन-: फैक्ट्री शमशाबाद रोड पर संचालित थी। संचालक ग्वालियर का रहने वाला है और एक साल से यह धंधा कर रहा था।
2. घी बनाने का तरीका -: रिफाइंड तेल और एसेंस मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था। इसे अमूल,मदर डेयरी, पतंजलि जैसी कंपनियों के ब्रांड नाम की पैकिंग में बेचा जाता था।
3. पुलिस की कार्रवाई-: फैक्ट्री पर छापेमारी में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। करोड़ों रुपये की सामग्री और मशीनें जब्त की गईं। खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
4. अगले कदम -: सप्लाई चेन में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संदेश -: इस घटना से पता चलता है कि कैसे मुनाफे के लिए लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को सचेत रहना चाहिए और खाद्य उत्पादों की खरीददारी करते समय केवल प्रमाणित स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए।