Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर में बस टकराई, तीन गंभीर रूप से घायलblankमिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूकblankबापू और शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री योगीblankमहापुरुषों की जयंती पर कलेक्ट्रेट में हुआ भव्य कार्यक्रमपंचायत सहायकों के मानदेय भुगतान पर 15 ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारीblankफाजिलनगर में फुटवियर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसानblankबकरी फार्म परिसर में हुआ विराट दंगल, पहलवानों की जोर-आजमाइश देख रोमांचित हुए दर्शकblankबाथरूम और कपड़े बदलने तक सिमट गया है कुशीनगर एयरपोर्ट :ब्रह्माशंकर त्रिपाठीblankकुशीनगर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर हुई बैठकblankनगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रताप शाही का हुआ निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
‘जो 27 साल में नहीं हुआ, वो BJP ने 100 दिन में कर दिखाया’: दिल्ली में रेखा सरकार ने जारी की अपनी ‘वर्कबुक’, जानें अब तक क्या-क्या हुए बदलाव दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई, विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) को विपक्ष में धकेल दिया। इस मौके पर सरकार ने एक रिपोर्ट (जिसे ‘वर्कबुक’ कहा गया) जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इन 100 दिनों में सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं। इसमें खास तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, रोशनी और गरीबों की भलाई से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों आशीष सूद और कपिल मिश्रा द्वारा जारी ‘वर्कबुक’ में सरकार की कई महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी पहलों का विस्तृत विवरण दिया गया है। स्वास्थ्य से जुड़े काम आयुष्मान भारत योजना- गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए इस योजना को दिल्ली में लागू किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर- अच्छे इलाज की सुविधा देने के लिए ऐसे स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। जन-कल्याण योजनाएँ महिला सम्मान योजना- गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने के लिए 51,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। वाय वंदना योजना- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मदद और सुरक्षा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। DEVI बसों को हरी झंडी- महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए DEVI (Delhi Express Van for Improved Safety) बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। यमुना सफाई- यमुना नदी को साफ करने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। स्ट्रीट लाइटें- दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा और बेहतर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात में रोशनी और सुरक्षा बेहतर हो। मुख्यमंत्री का बयान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार जनता के हक के लिए मेहनत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली भी विकसित भारत के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को दोहराया। वहीं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 साल में जो नहीं हुआ, वो 100 दिन में कर दिखाया है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में ‘ऐतिहासिक काम’ का दावा किया, जिससे दिल्ली की जनता ‘बहुत खुश’ है। #WATCH | Delhi: Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "What could not be done in 27 years, we have done it. The previous governments used to lie. We have done historic work in the field of health, education, industry, infrastructure in 100 days… Today, the people of Delhi… pic.twitter.com/vd30Yx0jqC— ANI (@ANI) May 31, 2025 रेखा गुप्ता की राजनीतिक पृष्ठभूमि रेखा गुप्ता ने राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन ABVP से की थी। वो दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बाद में पार्षद बनीं और कई सामाजिक काम किए। हालांकि 2023 में वह आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से महापौर का चुनाव हार गई थीं।   Click to listen highlighted text! ‘जो 27 साल में नहीं हुआ, वो BJP ने 100 दिन में कर दिखाया’: दिल्ली में रेखा सरकार ने जारी की अपनी ‘वर्कबुक’, जानें अब तक क्या-क्या हुए बदलाव दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई, विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) को विपक्ष में धकेल दिया। इस मौके पर सरकार ने एक रिपोर्ट (जिसे ‘वर्कबुक’ कहा गया) जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इन 100 दिनों में सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं। इसमें खास तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, रोशनी और गरीबों की भलाई से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों आशीष सूद और कपिल मिश्रा द्वारा जारी ‘वर्कबुक’ में सरकार की कई महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी पहलों का विस्तृत विवरण दिया गया है। स्वास्थ्य से जुड़े काम आयुष्मान भारत योजना- गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए इस योजना को दिल्ली में लागू किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर- अच्छे इलाज की सुविधा देने के लिए ऐसे स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। जन-कल्याण योजनाएँ महिला सम्मान योजना- गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने के लिए 51,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। वाय वंदना योजना- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मदद और सुरक्षा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। DEVI बसों को हरी झंडी- महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए DEVI (Delhi Express Van for Improved Safety) बसों को हरी झंडी दिखाई गई है। यमुना सफाई- यमुना नदी को साफ करने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। स्ट्रीट लाइटें- दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा और बेहतर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात में रोशनी और सुरक्षा बेहतर हो। मुख्यमंत्री का बयान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार जनता के हक के लिए मेहनत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली भी विकसित भारत के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को दोहराया। वहीं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 साल में जो नहीं हुआ, वो 100 दिन में कर दिखाया है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में ‘ऐतिहासिक काम’ का दावा किया, जिससे दिल्ली की जनता ‘बहुत खुश’ है। #WATCH | Delhi: Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "What could not be done in 27 years, we have done it. The previous governments used to lie. We have done historic work in the field of health, education, industry, infrastructure in 100 days… Today, the people of Delhi… pic.twitter.com/vd30Yx0jqC— ANI (@ANI) May 31, 2025 रेखा गुप्ता की राजनीतिक पृष्ठभूमि रेखा गुप्ता ने राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन ABVP से की थी। वो दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बाद में पार्षद बनीं और कई सामाजिक काम किए। हालांकि 2023 में वह आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से महापौर का चुनाव हार गई थीं।

‘जो 27 साल में नहीं हुआ, वो BJP ने 100 दिन में कर दिखाया’: दिल्ली में रेखा सरकार ने जारी की अपनी ‘वर्कबुक’, जानें अब तक क्या-क्या हुए बदलाव

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने 20 फरवरी 2025 को शपथ ग्रहण करने के बाद अपने पहले 100 दिन पूरे कर लिए हैं। 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई, विधानसभा चुनाव में 48 सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) को विपक्ष में धकेल दिया।

इस मौके पर सरकार ने एक रिपोर्ट (जिसे ‘वर्कबुक’ कहा गया) जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इन 100 दिनों में सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं। इसमें खास तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कें, रोशनी और गरीबों की भलाई से जुड़ी योजनाओं पर ध्यान दिया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट मंत्रियों आशीष सूद और कपिल मिश्रा द्वारा जारी ‘वर्कबुक’ में सरकार की कई महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी पहलों का विस्तृत विवरण दिया गया है।

स्वास्थ्य से जुड़े काम

आयुष्मान भारत योजना- गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज दिलाने के लिए इस योजना को दिल्ली में लागू किया गया है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर- अच्छे इलाज की सुविधा देने के लिए ऐसे स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं।

जन-कल्याण योजनाएँ

महिला सम्मान योजना- गरीब महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद देने के लिए 51,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

वाय वंदना योजना- 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मदद और सुरक्षा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है।

DEVI बसों को हरी झंडी- महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए DEVI (Delhi Express Van for Improved Safety) बसों को हरी झंडी दिखाई गई है।

यमुना सफाई- यमुना नदी को साफ करने का बड़ा अभियान शुरू किया गया है।

स्ट्रीट लाइटें- दिल्ली की सड़कों पर ज्यादा और बेहतर स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, जिससे रात में रोशनी और सुरक्षा बेहतर हो।

मुख्यमंत्री का बयान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सरकार जनता के हक के लिए मेहनत कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली भी विकसित भारत के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नारे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को दोहराया।

वहीं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उनकी सरकार ने 27 साल में जो नहीं हुआ, वो 100 दिन में कर दिखाया है। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर में ‘ऐतिहासिक काम’ का दावा किया, जिससे दिल्ली की जनता ‘बहुत खुश’ है।

#WATCH | Delhi: Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa says, "What could not be done in 27 years, we have done it. The previous governments used to lie. We have done historic work in the field of health, education, industry, infrastructure in 100 days… Today, the people of Delhi… pic.twitter.com/vd30Yx0jqC— ANI (@ANI) May 31, 2025

रेखा गुप्ता की राजनीतिक पृष्ठभूमि

रेखा गुप्ता ने राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन ABVP से की थी। वो दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बाद में पार्षद बनीं और कई सामाजिक काम किए। हालांकि 2023 में वह आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय से महापौर का चुनाव हार गई थीं।

  • Related Posts

    गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर में बस टकराई, तीन गंभीर रूप से घायल

    गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर में बस टकराई, तीन गंभीर रूप से घायल लोकायुक्त न्यूज गाजीपुर। जनपद के बिरनो थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती 20…

    मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक

    मिशन शक्ति 5.0 के तहत स्कूली छात्राओं को किया गया जागरूक लोकायुक्त न्यूज संतकबीरनगर।  पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!