Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankगेट से घसीटकर ले गए अंदर, गार्डरूम में गैंगरेप किया: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी दिखी CCTV में, पुलिस सबूतों की जाँच में जुटीblankअडानी ग्रीन एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, 15000 MW अक्षय ऊर्जा के लगाए प्लांट: 79 लाख घरों को किया जा सकता है रोशन, CEO ने कहा- 13 राज्यों को मिलेगा फायदाblankओमान में बैठे मोहम्मद इस्लाम ने किया हिन्दू युवती का ब्रेनवॉश, बेचने के लिए पासपोर्ट बना राजस्थान से बुलाया: दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने फ्लाइट चढ़ने से रोका, घर का सोना-चाँदी भी किया बरामदblankबांग्लादेश में पहले किया घर में घुस कर हिंदू लड़की का रेप, अब केस वापस लेने का ‘दबाव’ बना रहे : इस्लामी कट्टरपंथियों ने ‘अफेयर’ का प्रोपेगेंडा भी चलाया, पीड़ित पिता का दर्द छलकाblankचीन-पाकिस्तान के बंकर में रखे हथियार भी उड़ाएगा भारत, जमीन के 100 मीटर नीचे भी मार करेगा अग्नि-5 मिसाइल का ‘बंकर बस्टर’ वेरिएंट: DRDO कर रहा डेवलप, 9800 KM/H की रफ़्तार से चलेगीblankधरमौली के युवक की गुड़गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाblankकुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी का गठन, मो. जहिरूद्दीन उपाध्यक्ष, आर्यन बाबू महामंत्री व निशा कुमारी बनीं सचिवblankकुशीनगर में “सोनम-2” का पर्दाफाश,फर्जी शादी, बदला धर्म और फिर 18 एकड़ ज़मीन के लालच में प्रेमी संग मिलकर सुहागरात के दिन की हत्याblankकुशीनगर में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन की मौतblankबाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
‘रेखा दीदी’ की सरकार ने पेश किया पहला बजट, ₹1 लाख करोड़ से विकसित होगी दिल्ली: साफ पानी पर फोकस, महिला समृद्धि के लिए ₹5100 करोड़ दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। यह बजट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। ₹1 लाख करोड़ के इस बजट में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक दिखी है। सरकार ने कई वादों को इस बजट के जरिए पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बजट का फोकस दिल्ली में इन्फ्रा के विकास और साफ़ पानी तथा यमुना की सफाई पर रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 सरकार का पहला बजट पेश किया। CM रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया गया यह बजट ₹1 लाख करोड़ का है। दिल्ली का बजट इस बार 31% बढ़ा है। CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि बीते वर्ष का बजट घटा कर ₹69 हजार करोड़ कर दिया गया है। दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/zKF5zpxqWq— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025 CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार ₹28 हजार करोड़ दिल्ली में कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा। इससे दिल्ली में इन्फ्रा का विकास किया जाएगा। इसी बजट के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत अब दिल्ली के नागरिकों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार जबकि बाकी ₹5 लाख दिल्ली सरकार देगी। इसके लिए ₹2144 करोड़ दिल्ली के बजट में दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए ₹696 करोड़ दिए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए पहले सिर्फ बाते होती थीं। भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में ₹9000 करोड़ साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। दिल्ली में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। दिल्ली में यमुना सफाई भी इस बार सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर है। हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/0ulBkY3BFg— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025 दिल्ली सरकार ने ₹500 करोड़ राज्य में गंदे पानी की ट्रीटमेंट के लिए दिए हैं। यह क्षमता बढ़ने के बाद यमुना में गंदा पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पीने के पानी की को साफ़ करने के लिए भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इस पर भी ₹250 करोड़ खर्च की जाएगी। ₹500 करोड़ यमुना की सफाई के लिए दिए जाएँगे। दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए ₹6847 करोड़ का बजट रखा जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार 10वीं पास करने वाले 750 बच्चों को लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप 1200 बच्चों को दिए जाएँगे। दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों पर भी काम चालू कर दिया है। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि ₹5100 करोड़ का धनराशि महिला समृद्धि योजना के लिए दिए जाएँगे। इसके तहत महिलाओं को ₹2500/माह दिए जाएँगे। सरकार ने इसी के साथ बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन भी बढ़ा कर ₹3000 कर दी है। बजट में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सुधार के लिए भी पैसा दिया गया है। दिल्ली में ₹12,952 करोड़ परिवहन क्षेत्र के लिए दिए गए हैं। मेट्रो के विकास के लिए भी ₹2929 करोड़ दिए गए हैं। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के भीतर 5000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएँगी। दिल्ली में महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए ₹10 हजार करोड़ दिए गए हैं। दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को भी ₹21 हजार दिए जाएँगे। CM रेखा गुप्ता ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस बजट से जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।   Click to listen highlighted text! ‘रेखा दीदी’ की सरकार ने पेश किया पहला बजट, ₹1 लाख करोड़ से विकसित होगी दिल्ली: साफ पानी पर फोकस, महिला समृद्धि के लिए ₹5100 करोड़ दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। यह बजट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। ₹1 लाख करोड़ के इस बजट में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक दिखी है। सरकार ने कई वादों को इस बजट के जरिए पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बजट का फोकस दिल्ली में इन्फ्रा के विकास और साफ़ पानी तथा यमुना की सफाई पर रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 सरकार का पहला बजट पेश किया। CM रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया गया यह बजट ₹1 लाख करोड़ का है। दिल्ली का बजट इस बार 31% बढ़ा है। CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि बीते वर्ष का बजट घटा कर ₹69 हजार करोड़ कर दिया गया है। दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/zKF5zpxqWq— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025 CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार ₹28 हजार करोड़ दिल्ली में कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा। इससे दिल्ली में इन्फ्रा का विकास किया जाएगा। इसी बजट के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत अब दिल्ली के नागरिकों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। इसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार जबकि बाकी ₹5 लाख दिल्ली सरकार देगी। इसके लिए ₹2144 करोड़ दिल्ली के बजट में दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए ₹696 करोड़ दिए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए पहले सिर्फ बाते होती थीं। भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में ₹9000 करोड़ साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। दिल्ली में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। दिल्ली में यमुना सफाई भी इस बार सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर है। हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/0ulBkY3BFg— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025 दिल्ली सरकार ने ₹500 करोड़ राज्य में गंदे पानी की ट्रीटमेंट के लिए दिए हैं। यह क्षमता बढ़ने के बाद यमुना में गंदा पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पीने के पानी की को साफ़ करने के लिए भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इस पर भी ₹250 करोड़ खर्च की जाएगी। ₹500 करोड़ यमुना की सफाई के लिए दिए जाएँगे। दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए ₹6847 करोड़ का बजट रखा जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार 10वीं पास करने वाले 750 बच्चों को लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप 1200 बच्चों को दिए जाएँगे। दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों पर भी काम चालू कर दिया है। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि ₹5100 करोड़ का धनराशि महिला समृद्धि योजना के लिए दिए जाएँगे। इसके तहत महिलाओं को ₹2500/माह दिए जाएँगे। सरकार ने इसी के साथ बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन भी बढ़ा कर ₹3000 कर दी है। बजट में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सुधार के लिए भी पैसा दिया गया है। दिल्ली में ₹12,952 करोड़ परिवहन क्षेत्र के लिए दिए गए हैं। मेट्रो के विकास के लिए भी ₹2929 करोड़ दिए गए हैं। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के भीतर 5000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएँगी। दिल्ली में महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए ₹10 हजार करोड़ दिए गए हैं। दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को भी ₹21 हजार दिए जाएँगे। CM रेखा गुप्ता ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस बजट से जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

‘रेखा दीदी’ की सरकार ने पेश किया पहला बजट, ₹1 लाख करोड़ से विकसित होगी दिल्ली: साफ पानी पर फोकस, महिला समृद्धि के लिए ₹5100 करोड़

दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। यह बजट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। ₹1 लाख करोड़ के इस बजट में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक दिखी है। सरकार ने कई वादों को इस बजट के जरिए पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बजट का फोकस दिल्ली में इन्फ्रा के विकास और साफ़ पानी तथा यमुना की सफाई पर रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 सरकार का पहला बजट पेश किया। CM रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया गया यह बजट ₹1 लाख करोड़ का है। दिल्ली का बजट इस बार 31% बढ़ा है। CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि बीते वर्ष का बजट घटा कर ₹69 हजार करोड़ कर दिया गया है।

दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/zKF5zpxqWq— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025

CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार ₹28 हजार करोड़ दिल्ली में कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा। इससे दिल्ली में इन्फ्रा का विकास किया जाएगा। इसी बजट के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत अब दिल्ली के नागरिकों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

इसमें ₹5 लाख केंद्र सरकार जबकि बाकी ₹5 लाख दिल्ली सरकार देगी। इसके लिए ₹2144 करोड़ दिल्ली के बजट में दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए ₹696 करोड़ दिए गए। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए पहले सिर्फ बाते होती थीं।

भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में ₹9000 करोड़ साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। दिल्ली में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। दिल्ली में यमुना सफाई भी इस बार सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर है।

हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/0ulBkY3BFg— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025

दिल्ली सरकार ने ₹500 करोड़ राज्य में गंदे पानी की ट्रीटमेंट के लिए दिए हैं। यह क्षमता बढ़ने के बाद यमुना में गंदा पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पीने के पानी की को साफ़ करने के लिए भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इस पर भी ₹250 करोड़ खर्च की जाएगी। ₹500 करोड़ यमुना की सफाई के लिए दिए जाएँगे।

दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए ₹6847 करोड़ का बजट रखा जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार 10वीं पास करने वाले 750 बच्चों को लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप 1200 बच्चों को दिए जाएँगे। दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों पर भी काम चालू कर दिया है।

CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि ₹5100 करोड़ का धनराशि महिला समृद्धि योजना के लिए दिए जाएँगे। इसके तहत महिलाओं को ₹2500/माह दिए जाएँगे। सरकार ने इसी के साथ बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन भी बढ़ा कर ₹3000 कर दी है।

बजट में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सुधार के लिए भी पैसा दिया गया है। दिल्ली में ₹12,952 करोड़ परिवहन क्षेत्र के लिए दिए गए हैं। मेट्रो के विकास के लिए भी ₹2929 करोड़ दिए गए हैं। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के भीतर 5000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएँगी।

दिल्ली में महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए ₹10 हजार करोड़ दिए गए हैं। दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को भी ₹21 हजार दिए जाएँगे। CM रेखा गुप्ता ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस बजट से जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।

  • Related Posts

    • blank
    • June 30, 2025
    • 8 views
    गेट से घसीटकर ले गए अंदर, गार्डरूम में गैंगरेप किया: कोलकाता लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी दिखी CCTV में, पुलिस सबूतों की जाँच में जुटी

    कोलकाता लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि…

    • blank
    • June 30, 2025
    • 9 views
    अडानी ग्रीन एनर्जी ने बनाया रिकॉर्ड, 15000 MW अक्षय ऊर्जा के लगाए प्लांट: 79 लाख घरों को किया जा सकता है रोशन, CEO ने कहा- 13 राज्यों को मिलेगा फायदा

    अडानी ग्रीन एनर्जी दुनिया के 10 टॉप कंपनियों में शामिल हो गया है। इसे अक्षय ऊर्जा स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) में स्थान दिया गया है। कंपनी ने 10,000 मेगावाट ऊर्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!