
मथौली बाजार(कुशीनगर)नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर 16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर (लोहेपार) मे मंगलवार को विधिः विधान से आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चन के बाद नव निर्मित जी.एस. ग्लोबल एकेडमी विघालय का मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन मथौली नवरंग सिंह द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नवरंग सिंह ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का मुख्य आधार है।नये विघालय के उद्घाटन होने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा क्षेत्र के बच्चों को मिलेगी। जिससे बच्चों को शिक्षा के लिए ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
उदधाटन कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मोतीचक प्रतिनिधि संदीप सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,भाजपा मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद ने भी संबोधित किया। एकेडमी के डायरेक्टर हरिंद्र सिंह ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मोहन सिंह, प्रेमचंद सिंह, पुर्व प्रधान बृजेश उपाध्याय, सभासद प्रिंस जायसवाल, दिनेश राव, मानवेन्द्र सिंह, रामबदन सिंह, शारदा सिंह,अवध लाल सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह,शैलेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह आदि मौजूद रहे।