
कुशीनगर:पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या,चार गिरफ्तार
लोकायुक्त न्यूज
ब्यूरो,कुशीनगर। जनपद के थाना कुबेरस्थान में किशमती देवी ने तहरीर दी कि उनके बेटे शिवम प्रताप सिंह की उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों ने हत्या कर शव गायब कर दिया। इस तहरीर पर 19 सितंबर 2024 को थाना कुबेरस्थान में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान 5 मार्च को स्वाट और थाना कुबेरस्थान की संयुक्त टीम ने हत्या में शामिल नूर आलम, नसीम आलम, शाह आलम और सीमा सिंह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बेल्ट, चार मोबाइल, एक मोटरसाइकिल TVS (UP 57 BC 5529) और मृतक की मोटरसाइकिल HF डीलक्स बरामद हुई।
पूछताछ में हुआ खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि सीमा सिंह की शादी 2019 में शिवम प्रताप सिंह से हुई थी। सीमा का अवैध संबंध कई वर्षों से नूर आलम से था। शिवम शराब का आदी था और अपनी संपत्ति बेचने लगा था। 2022 में सीमा ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया और पडरौना में किराये पर रहने लगी। सीमा अपने पति को पसंद नहीं करती थी, लेकिन संपत्ति की लालच थी। 3 जून 2024 को रात 11 बजे सीमा ने शिवम को बेलवनिया (बड़गांव) नहर पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद नूर आलम और नसीम के साथ मिलकर हत्या कर दी। शव और मोटरसाइकिल को बोलेरो में रखकर नूर आलम के भाई शाह आलम के साथ जंगल सिसवा रेगुलेटर के पूरब नहर में फेंक दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह थाना कुबेरस्थान,उपनिरीक्षक आलोक कुमार स्वाट टीम,उपनिरीक्षक शरद भारती, प्रभारी सर्विलांस सेल,उपनिरीक्षक रामप्रवेश सिंह थाना कुबेरस्थान,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह, स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह स्वाट टीम, हेड कांस्टेबल रंजीत यादव स्वाट टीम,हेड कांस्टेबल राहुल सिंह स्वाट टीम,कांस्टेबल संतोष यादव थाना कुबेरस्थान, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, थाना कुबेरस्थान,महिला कांस्टेबल रूबी सिंह थाना कुबेरस्थान कुशीनगर मौजूद रहे।