
कुशीनगर:विनोद सिंह बने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के अनुमोदन पर प्रदेश सदस्यता प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने विनोद सिंह को कुशीनगर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर ग्राम सभा में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और गांव-गांव जाकर कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की विचारधारा से लोगों को जोड़ा जाएगा। विनोद सिंह ने यह भी कहा कि राजपूत समाज पर होने वाले हर प्रहार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और संगठन को पूरे जिले में एक अलग पहचान दिलाई जाएगी। विनोद सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर जिलेभर में खुशी का माहौल है। अंकुर सिंह, विनय राव, आदर्श प्रताप सिंह, अरुण प्रताप राव, रणविजय सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, बुलबुल राव, विकास प्रताप राव, गंगेश सिंह ठाकुर, मनीष सिंह खिरिया, राजू सिंह, मनोज सिंह श्रीनेत, जितेंद्र सिंह और राजेश सिंह सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन का लक्ष्य
विनोद सिंह ने अपने कार्यकाल में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और राजपूत समाज के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि वे संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए हर जिम्मेदारी का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे।