
बड़ा हादसा : आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में 35 से अधिक लोग घायल
लोकायुक्त न्यूज़
आगरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कुबेरपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक लग्जरी वोल्वो बस ने पीछे से एक अन्य बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
घायलों को तुरंत सीएचसी एत्मादपुर ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
यह वोल्वो बस दिल्ली से बनारस जा रही थी। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव कार्य जारी है।