
महिला ने अपने पति को रेस्टोरेंट में दो अन्य महिलाओं के साथ पकड़ा-हुआ ज़ोरदार हंगामा,देखें वीडियो……..
लोकायुक्त न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में एक महिला ने अपने पति की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बुर्का पहनकर रेस्टोरेंट पहुंचने का निर्णय लिया।
वहां उसने अपने पति को दो अन्य महिलाओं के साथ पकड़ा, जिसके बाद विवाद ने हाईवोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया,और फिर हुआ ज़ोरदार हंगामा। यह खबर एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना है।
ज्ञात हुआ है कि महिला ने अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे कार्यालय तक घसीटा। पति महराजगंज जिला मुख्यालय के विकास भवन में बाबू के पद पर कार्यरत है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत विवाद को दिखाता है, बल्कि समाज में रिश्तों की जटिलता और पारदर्शिता की जरूरत को भी उजागर करता है।