गोरखपुर मंडल में 4256 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण शुरू, कल होगा कुशीनगर के 882 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार गोरखपुर मंडल के 4256 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण 9 और 10 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से विकासखंड मुख्यालयों पर सभागारों में दिया जाएगा।गोरखपुर और देवरिया के ग्राम प्रधानों को 9 जनवरी को प्रशिक्षित किया गया। गोरखपुर के ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया गया, जबकि देवरिया के प्रधानों का प्रशिक्षण अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक हुआ।
10 जनवरी को कुशीनगर और महराजगंज के 980 और 882 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण निर्धारित है। कुशीनगर के ग्राम प्रधान सुबह 11 बजे से 1 बजे तक और महराजगंज के ग्राम प्रधान दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशिक्षित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पंचायत राज अधिकारियों और उच्च शिक्षा संस्थानों के विशेषज्ञ इसमें मार्गदर्शन देंगे। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार सुनिश्चित करने हेतु यह कदम उठाया गया है।