दीवानी न्यायालय कुशीनगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण
लोकायुक्त न्यूज
ब्यूरो,कुशीनगर: माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार और माननीय जिला जज श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन में आज दीवानी न्यायालय कुशीनगर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अभियान का शुभारंभ जिला जज श्री सुशील कुमार शशि ने एलेन्थेस पौधा लगाकर किया। इसके बाद विभिन्न न्यायाधीशों ने भी अभियान में सहभागिता दिखाते हुए पौधे लगाए। मोटर वाहन दुर्घटना क्षतिपूर्ति न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी जमशैद अली ने केसियास्यामिया पौधा लगाया।
कार्यक्रम में अपर जिला जज कोर्ट नं० 01 मोहम्मद रिजवान अहमद, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मो० आजाद, विशेष न्यायाधीश पाक्सो दिनेश यादव, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला जज/एफ०टी०सी० सत्यपाल सिंह प्रेमी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार वर्मा, न्यायिक मजिस्ट्रेट शान्तनु तंवर, सिविल जज जू०डि० अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज जू०डि०/एफ०टी०सी० सुन्नद गोयल ने भी एक-एक पौधा लगाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महन्थ गोपाल जी दास ने भी इस अभियान में भाग लेते हुए पौधा लगाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और माँ के प्रति सम्मान को समर्पित करते हुए हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।