
सपा के पूर्व मंत्री स्व.शारदानंद अंचल की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने दो अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी
लोकायुक्त न्यूज़
बड़ी खबर उत्तरप्रदेश के जनपद बलिया से है जहाँ समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की प्रतिमा खंडित करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा तेज़ी से की जा रही है।
घटना का विवरण -: 26 दिसंबर को थाना चितबड़ागांव में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात अराजक तत्वों ने स्वर्गीय शारदानंद अंचल की प्रतिमा का सिर तोड़कर उसे गायब कर दिया। इस पर थाना चितबड़ागांव ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
गिरफ्तारी -: 30 दिसंबर को थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान नदी पुलिया के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर खंडित प्रतिमा के अवशेष बरामद किए गए। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक बलिया, ओमवीर सिंह ने कहा कि इस
“मामले की गहन जांच जारी है, और शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”