
नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रताप शाही का हुआ निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
प्रदीप कुमार/लोकायुक्त न्यूज
फाजिलनगर, कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रताप शाही का कल देर रात लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बीमार चल रहे थे और चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती थे। रात्रि लगभग 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। शत्रुघ्न प्रताप शाही ने अपने कार्यकाल में फाजिलनगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी पहचान एक आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में रही। नगर पंचायत को नई दिशा देने और क्षेत्र की पहचान को मजबूत करने में उनका अहम योगदान माना जाएगा। नगर पंचायत फाजिलनगर के व्यापारी वर्ग, व्यापार मंडल तथा क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।