नगर पालिका हाटा के सीमा विस्तार हेतु शासन को भेजा गया प्रस्ताव
सीमा विस्तार किए जाने का उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना – डीएम
लोकायुक्त संवाद
कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि शान द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्धारित प्रारूप पर समय कट प्रस्ताव सुसंगत अभिलेख सहित उपलब्ध कराए जाने की अपेक्षा की गई थी जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी हटा के द्वारा ग्राम सभा रामपुर चौराहा ब्लॉक सुकरौली तहसील हटा जनपद कुशीनगर को नगर पालिका परिषद हटा में शामिल किए जाने हेतु आवश्यक प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप पर मानचित्र व सीमा विवरण सहित प्रस्तुत किया गया है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हाटा द्वारा प्राप्त आख्या के क्रम में बताया कि उक्त ग्राम सभा रामपुर चौराहा ब्लॉक सुकरौली को नगर पालिका परिषद हटा में शामिल किया जाना आवश्यक है क्योंकि ग्राम रामपुर सोहरौना घनी आबादी दुकान/ व्यावसायिक प्रतिष्ठान से संबंधित क्षेत्र है जो नगर पालिका हाटा से सटे व सन्निकट है जिसे नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 2011 की जन गणना अनुसार वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र की जन संख्या 6650 है, तथा क्षेत्रफल 395.935 हेक्टेयर एवं जन संख्या घनत्व 16.80 व्यक्ति/प्रति वर्ग मीटर।