
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक, 18 दिन में 8 बाइक चोरी, पीड़ितों ने सांसद से लगाई गुहार
लोकायुक्त न्यूज
कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइक चोरों के लिए ‘सुरक्षित ज़ोन’ बन गया है। 1 जून से 18 जून 2025 के बीच मात्र 18 दिनों में 8 बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को सभी घटनाओं की जानकारी देने के बावजूद अब तक ना कोई गिरफ्तारी हुई है, ना ही कोई बाइक बरामद हुई है। बाइक चोरी की ये घटनाएं शादी, तिलक और भोज जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों से हुई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, जबकि FIR तक दर्ज नहीं की गई। लगातार घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से नाराज़ स्थानीय लोगों ने देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से शिकायत की।सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष मिश्रा से वार्ता की और कहा 18 दिन में 8 बाइक चोरी होना सामान्य बात नहीं है। यह संगठित अपराध है। पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
घटनाएं इस प्रकार हैं
क्रम | नाम | तिथि | स्थान |
---|---|---|---|
1 | अभय कुशवाहा | 1 जून | बड़हरा (शादी समारोह) |
2 | सुमंत राय | 2 जून | अहिरौली (तिलक) |
3 | अंकित यादव | 5 जून | मठिया माफी (बारात) |
4 | मुनीब प्रसाद | 12 जून | पिपरा टोला, बांसगांव |
5 | अब्दुल सज्जाद | 13 जून | जंगल नौगांव (दावत) |
6 | पंचानंद कुशवाहा | 14 जून | गोंडरिया बाजार |
7 | सुनील मद्धेशिया | 15 जून | गणेश पट्टी |
8 | बिट्टू | 18 जून | बैकुंठपुर दक्षिण टोला |
जनता में आक्रोश
लगातार हो रही चोरी और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि अब किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में बाइक लेकर जाना खतरे को न्योता देने जैसा हो गया है।