Welcome to Lokayukt News   Click to listen highlighted text! Welcome to Lokayukt News
Latest Story
blankखरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यासblankअनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश?blankपडरौना उपकेंद्र से कल पांच घंटे रहेगी बिजली आपूर्ति बाधितblankकुशीनगर में 26 सितंबर को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेलाblank950 कैप्सूल नशीली दवा के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्तblankकल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक दुदही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बन्दblankबेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए गोडरिया फीडर पर छटाई अभियान शुरूblankप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासाblankराष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 140251 वादों का हुआ निस्तारणblankसपा नेता जावेद इकबाल ने लगाई चौपाल, किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
कुशीनगर:173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बना खुशी का संगम 173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बना खुशी का संगम blank  कुशीनगर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 173 जोड़ों ने सामाजिक समरसता के प्रतीक इस आयोजन में परिणय सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में 163 हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य सर्वेश्वर त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना कादिर ने पूरा करवाया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों और अतिथियों की उपस्थिति में एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। blank मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की देखरेख नोडल प्रभारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार और पर्यवेक्षक आरके मिश्र ने की। खंड विकास अधिकारी मोतीचक रामानंद वर्मा, ग्राम प्रधान रामबचन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी आयोजन में उपस्थित रहे। blank सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक और नगर निकायों से आए जोड़े शामिल हुए। संचालन मनंजय मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में निक्की वर्मा, भोलू यादव और उनके साथियों ने अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।   Click to listen highlighted text! कुशीनगर:173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बना खुशी का संगम 173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बना खुशी का संगम  कुशीनगर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 173 जोड़ों ने सामाजिक समरसता के प्रतीक इस आयोजन में परिणय सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की। कार्यक्रम में 163 हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य सर्वेश्वर त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना कादिर ने पूरा करवाया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों और अतिथियों की उपस्थिति में एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की देखरेख नोडल प्रभारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार और पर्यवेक्षक आरके मिश्र ने की। खंड विकास अधिकारी मोतीचक रामानंद वर्मा, ग्राम प्रधान रामबचन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी आयोजन में उपस्थित रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक और नगर निकायों से आए जोड़े शामिल हुए। संचालन मनंजय मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में निक्की वर्मा, भोलू यादव और उनके साथियों ने अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।

कुशीनगर:173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का बना खुशी का संगम

173 जोड़ों ने रचाई शादी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बना खुशी का संगम

blank

 कुशीनगर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 173 जोड़ों ने सामाजिक समरसता के प्रतीक इस आयोजन में परिणय सूत्र में बंधकर अपने जीवन की नई शुरुआत की।

कार्यक्रम में 163 हिंदू जोड़ों का विवाह आचार्य सर्वेश्वर त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जबकि 10 मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना कादिर ने पूरा करवाया। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़ों ने अपने परिजनों और अतिथियों की उपस्थिति में एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

blank

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, मोतीचक ब्लॉक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह, सुकरौली ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान और नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की देखरेख नोडल प्रभारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार और पर्यवेक्षक आरके मिश्र ने की। खंड विकास अधिकारी मोतीचक रामानंद वर्मा, ग्राम प्रधान रामबचन सिंह समेत विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी आयोजन में उपस्थित रहे।

blank

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक और नगर निकायों से आए जोड़े शामिल हुए। संचालन मनंजय मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में निक्की वर्मा, भोलू यादव और उनके साथियों ने अपने गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया।

  • Related Posts

    खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    खरदर माता स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, विधायक पी.एन. पाठक ने किया 1.53 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास लोकायुक्त न्यूज कसया, कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कसया नगर पालिका परिषद…

    अनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश?

    अनामिका के बदलते बयान: कानून से खिलवाड़ या दबाव की साज़िश? पहले अभियुक्त बनाया, फिर आरोप को दिया झूठा करार, अब कोर्ट मे सच बोलने की कही बात लोकायुक्त न्यूज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Click to listen highlighted text!